Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
डैंड्रफ की समस्या, ट्राई करें नींबू
डैंड्रफ से हमेशा के लिये छुटकारा पाने के लिये नींबू से अच्छा और कोई घरेलू नुस्खा नहीं है। नींबू में सिट्रस एसिड होता है जो कि सिर में लगाने से औषधी का काम करता है।
आप चाहें तो नींबू के रस को सीधा सिर पर लगा सकती हैं या फिर उसे नारियल तेल या फिर दही आदि के साथ मिक्स कर के लगा सकती हैं।
अगर आप भी बालों में रूसी या डैंड्रफ से परेशान हैं तो, नींबू को एक बार जरुर आजमा कर देखें। नींबू को लगाने की अलग-अलग विधियां नीचे दी हुई हैं, इसे पढे़ और लाभ उठाएं:
READ: रूसी भगानी है तो लगाएं प्याज का रस

नींबू
नींबू की स्लाइस ले कर कुछ मिनट के लिये सिर पर रगडे़। उसी दौरान एक पानी से भरे मग में आधा नींबू निचोड़ें। फिर इससे अपने बालों और सिर को धोइये। आप ऐसा हफ्ते में तीन बार कर सकते हैं। लेकिन एक बात जो आपको पता होनी चाहिये वह, यह कि नींबू में सिट्रस एसिड होता है जिससे बाल ब्लीच हो सकते हैं।

तेल और नींबू
रूसी और खुजलाहट को दूर करने के लिये आधे नींबू को 2 चम्मच तेल में निचोड़ कर सिर पर 1 घंटे तक के लिये लगा कर छोड़ दें। फिर सिर को धो लें। आप चाहें तो दूसरा तरीका भी आजमा सकती हैं जिसमें, नारियल तेल में 1 कप नींबू का छिलका डाल कर रख सकती हैं। इसे एक महीने तक ऐसे ही रहने दें और फिर तेल को प्रयोग करें।

लेमन पैक
एक कटोरे में हल्के से एक पूरा अंडा, 1 चम्मच तेल और आधा नींबू निचोड़ लें। इसे पैक को बालों और सिर पर अच्छी तरह से लगाएं। पैक को आधा घंटा रहने दें और फिर शैंपू कर लें।

मेथी और नींबू
मेथी का पेस्ट तैयार करें और उसमें 1 चम्मच नींबू का रस मिलाएं। इसे बालों में 1 घंटा लगा कर छोड़ दें और फिर बालें को धो लें।

दही और नींबू
दही, बेसन और नींबू का रस मिला कर पैक बालों में लगाने से रूसी से राहत मिलती है।



Click it and Unblock the Notifications
