Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
असमय सफेद होते हुए बालों के लिये हेयर पैक
क्या आप ग्रे हेयर्स (अपरिपक्व भूरे बाल ) से परेशान हैं, या इनके लिए समर पैक या हेयर पैक लेना चाह रहे हैं? यह समस्या किशोरावस्था या फिर 20 से 30 साल की उम्र में होनी शुरू होती है। इनके कई कारण हैं जैसे की सही आहार ना लेना, आनुवंशिक कारण, तनाव और अस्वास्थ्यकर जीवनशैली का अभाव आदि।
READ: गंजे हो रहे हैं तो सिर पर लगाएं ये हेयर मास्क
कई चिकित्स्कीय कारणों से भी ये अपरिपक्व भूरे बाल पैदा होते हैं। विटामिन की कमी भी इसका कारण हो सकती है। यदि थायरॉयड ग्रंथि की समस्या है तो भी ये ग्रे हेयर्स पैदा हो सकते हैं। आपकी उम्र कुछ भी हो लेकिन इस तरह के बालों से आपकी उम्र ज्यादा दिखती है। इससे आप अपने दोस्तों और सहकर्मियों के बीच बहुत बेकार महसूस करते हैं।
READ: बालों में हेयर कलर लगाने के सिंपल टिप्स
फिर भी आपको चिंता करने की आवश्यकता नहीं है क्यों कि ऐसी बहुत सी औषधियां हैं जिनसे आप अपरिपक्व भूरे बालों से निजात पा सकते हैं। हम आपको कुछ ऐसी ही औषधियों के बारे में बता रहे हैं...

1. गुडहल और दही
अपरिपक्व भूरे बालों के लिए यह एक शानदार समर पैक है। एक प्याला लें इसमें 4 टेबल स्पून दही और एक चौथाई जपाकुसुम का पाउडर मिला लें। इसका पेस्ट बनायें और इसे गीले बालों में खोपड़ी में लगाएं। इसे 30 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर गुनगुने पानी से धो लें।

2. सरसों का तेल और कडी पत्तों का पैक
एक पैन लें इसमें थोड़ा सरसों का तेल गर्म करें और इसमें थोड़े करी पत्ते डालें। इसे ठंडा होने दें और फिर गीले बालों में लगाएं। बालों पर धीरे-धीरे 2मिनट तक मसाज करें और इसे रात भर के लिए लगा रहने दें। दूसरे दिन सुबह इसे गुनगुने पानी से धो लें। अच्छे परिणाम के लिए इसे हर तीसरे दिन लगाएं।

3. नारियल का तेल और गेंहूँ की घास
इन दोनों को मिलाकर एक पेस्ट बना लें और इसे गीली खोपड़ी में लगाएं और फिर 30 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें।

4. आलू के रस का पैक
अपरिपक्व भूरे बालों के लिए यह एक शानदार हेयर पैक है। एक छिला हुआ आलू लें इसमें पानी मिलाकर ग्राइंड कर लें और इसका पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को बालों में लगाकर शॉवर कैप से ढँक लें। फिर आधा घंटे बाद ठंडे पानी से धो लें।

5. मिल्क क्रीम और अंडे का पैक
एक प्याले में दो टेबल स्पून ताजा मिल्क क्रीम और दो अंडे डालकर मिश्रण को मिला लें। इसे सूखे बालों में लगाएं। इसे शॉवर कैप से ढँक लें और 30 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें और फिर शैम्पू करें।

6. बादाम तेल, आवला और नींबू के रस का पैक
कच्चे आवले को मसलकर इसमें थोड़ा पानी मिलाकर पेस्ट बना लें। अब इसमें लगभग 10 बूंदें बादाम के तेल की और 2 टेबल स्पून नींबू के रस की मिलाकर पेस्ट बनायें। इसे बालों की जड़ों में लगाएं। इसे 30 मिनट बाद गर्म पानी से धो लें।

7. प्याज का रस और लहसुन का पैक
एक पैन लें इसमें एक चौथाई नारियल का तेल, 6-7 लहसुन की कलियाँ और एक बारीक कटा प्याज डालें। लहसुन और प्याज और सामान्य आंच पर डीप फ्राई करें। मिश्रण को ठंडा होने दें और फिर बोतल में छान लें। अब इस तेल कोबालों और खोपड़ी में मसाज करें और एक घंटे तक गर्म और गीले तौलिये को सिर पर रखें। इसे शैम्पू करते हुए धो लें।

8. नीम हेयर पैक
नीम की कुछ पत्तियां लें और थोड़ा पानी मिलाकर इसे ग्राइंड कर लें। इस पैक को बालों में लगाएं और आधा घंटे के लिए छोड़ दें। बाद में सादा पानी से धो लें। अपरिपक्व बालों के लिए यह एक शानदार समर पैक है।

9. दही और मेहंदी का हेयर पैक
एक प्याला लें और इसमें 2 कप पानी और एक कप मेहंदी पाउडर मिलाकर रात भर के लिए छोड़ दें। अब इसमें 2 टेबल स्पून दही मिलाकर पेस्ट बना लें और बालों में लगाएं। 45 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें।

10. एलोवेरा और लौकी का रस
ब्लेंडर में एक कैप लौकी के टुकड़े डालकर पेस्ट बना लें। अब इसमें दो टेबल स्पून ग्वारपाठा मिलाकर पेस्ट बना लें और इसे मिक्स कर लें। इस पेस्ट को बालों में और खोपड़ी में लगा लें और 30 मिनट बाद इसे ठंडे पानी से धो लें।

11. ब्लैक टी पैक
एक पैन लें इसमें थोड़ा पानी लें और इसमें 2 टेबल स्पून चाय की पत्तियां डालकर उबाल लें। इसे छान लें और ठंडा होने पर इस पैक को बालों में लगा लें। 30 मिनट बाद सादा पानी से धो लें।

12. नींबू और नारियल का पैक
यह अपरिपक्व भूरे बालों के लिए या असरकारक औषधि है। 3 टेबल स्पून नींबू के रस में 8 टी स्पून नारियल का तेल मिला लें। इसे बालों में लगा लें और एक घंटे बाद शैम्पू करते हुए धो लें।



Click it and Unblock the Notifications
