Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
ऑलिव ऑयल से कीजिये घर पर हेयर स्पा
खराब बालों की समस्या से आज कल हर कोई परेशान है। रूखे, बेजान, रूसी और न जाने कितनी ही समस्याएं हमारे बालों में भरी पड़ी हैं, जिनका हमें कोई उपाय ही नहीं मिलता। पर अगर आपने ऑलिव ऑयल यानी की जैतून तेल का नाम सुना हो तो, वह खराब बालों के लिये बहुत अच्छा माना जाता है।
READ: जवानी को कैद करे ऑलिव ऑयल
जैतून का तेल बालों को नमी प्रदान करता है तथा बालों को घना बनाता है। नहाने से 45 मिनट पहले बालों में जैतून का तेल लगाएं और फिर देखें कि यह कैसे कमाल करता है। आइये जानते हैं बालों की किन-किन समस्याओं के लिये जैतून तेल का प्रयोग किया जा सकता है।

ऑलिव ऑयल से कीजिये घर पर हेयर स्पा
रूसी से मिलती है मुक्ती
ऑलिव ऑइल और नींबू का रस मिला कर सिर पर लगाने से रूसी गायब हो जाती है। नींबू में एसिड कंटेंट होने के नाते रूसी का नामों निशान नहीं रहता।
READ: प्रयोग करें ऑलिव ऑयल और चेहरे से हटाएं मुंहासो के दाग
दोमुंहे बालों की छुट्टी
बालों में जैतून का तेल नमी प्रदान करता है। इससे बालों में बढौत्तरी होती है और रूखापन कम होता है, जिससे बाल हेल्दी बनते हैं और दोमुंहे बालों की समस्या भी दूर हो जाती है।
बालों को मैनेज करना आसान
अनहेल्दी बालों को मैनेज करना काफी मुश्किल होता है क्योंकि उसमें कोई स्टाइल नहीं बन पाती। अगर आप ऑलिव ऑइल से हेयर स्पा करेंगी तो आप बालों में जान फूंक कर उनमें किसी भी तरह की हेयरस्टाइल बना सकती हैं। इस तेल को बालों में केवल 30 मिनट तक रखें, इतना ही काफी है।
बालों को कोमल बनाएं
क्या आपके बाल फिज़ी और नीचे की ओर से नुकीले हैं? ऑलिव ऑइल से बाल मुलायम बनेंगे इसके साथ ही उनकी डीप कंडीशनिंग भी होगी। इसे बालों में केवल 45 मिनट तक लगा कर रखना होगा



Click it and Unblock the Notifications
