Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
रोज-रोज शैंपू लगाने के हानिकारक प्रभाव
शैंपू खरीदते समय आप यह जरुर सोंचती होंगी की इसको लगाने के बाद आपके बाल काले, घने और लंबे हो जाएंगे। पर क्या आपने इसके उल्टे असर के बारे में सोंचा है?
जी हां, कई महिलाएं सोंचती हैं कि रोज रोज बालों में शैंपू लगाने से उनके बाल साफ-सुथरे तथा काले हो जाएंगे। कहने का मतलब है कि वह बालों में शैंपू लगाना पसंद करती हैं।
अगर आप शैंपू खरीदते वक्त उसमें मौजूद सामग्रियां नहीं चेक करती, तो आप बड़ी भूल कर रही हैं। आज कल शैंपू में इतने सारे कैमिकल्स मिलाए जाते हैं, जिससे आपके बालों के साथ साथ शरीर को भी नुकसान हो सकता है।
आइये जानते हैं रोज रोज शैंपू लगाने के क्या हानिकारक प्रभाव आपके शरीर पर पड़ सकते हैं।

रोज-रोज शैंपू लगाने के हानिकारक प्रभाव
कैंसर
शैंपू में दिएथनोलमैने डाइटानोलामाइन नामक रसायन होता है जो आपके लिवर और किडनी को नुकसान पहुंचा सकता है। शैंपू खरीदने से पहले उसकी सामग्रियों को अच्छी प्रकार से चेक कर लेना चाहिये। कभी भी खराब क्वालिटी वाला प्रोडक्ट अपनी त्वचा पर इस्तमाल नहीं करना चाहिये नहीं तो उसका स्वास्थ्य पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है।
हेयर और स्कैल्प समस्या
शैंपू में खतरनाक सामग्री होती है जिसका नाम एसएलएस है। यह बालों की जड़ को नुकसान पहुंचा कर हेयर लॉस का कारण बनते हैं।
आंखों की समस्या
शैंपू के ज्यादा इस्तमाल से इसमें मौजूद एलएलएस या एलएलईएस आंखों में मोतियाबिंद का कारण बन सकते हैं। बच्चे अगर बहुत ज्यादा शैंपू प्रयोग करते हैं तो उनकी आंखों का विकास धीमा पड़ जाता है।
अस्थमा
शैंपू में पाई जाने वाली कुछ सामग्रियों में ऐसे खतरनाक रसायन पाए जाते हैं जो अस्थमा, सीने में दर्द और सांस की रुकावट के लिये जिम्मेदार बन सकते हैं। इसलिये शैंपू रोज इस्तमाल नहीं करना चाहिये।
त्वचा रोग
रोज शैंपू करने से त्वचा खुद का प्राकृतिक तेल निकालना बंद कर देती है, जिससे त्वचा में खुजली, लालिमा, एक्जिमा या रैश की समस्या पैदा हो जाती है।
इम्यून सिस्टम
शैंपू में मौजूद खतरनाक सामग्रियां पूरे शरीर के इम्यून सिस्टम को नुकसान पहुंचा सकती हैं। खासतौर पर इसमें मौजूद एसएलएस और एसएलईएस होता है जो कि 95% तक का रिस्क पहुंचा सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
