Latest Updates
-
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार
पुरुषों के लिये घरेलू हेयर पैक
ऐसे कई पुरुष हैं जिन्हें लगता है कि उन्हें अपने बालों और त्वचा की देखभाल करनी चाहिये। यह एक बहुत ही अच्छी बात है इसलिये आज हम आपको कुछ घरेलू हेयर पैक बताएंगे जो खास है केवल पुरुषों के लिये।
अगर आप अपना ज्यादातर समय घर के बाहर धूल, मिट्टी और प्रदूषण में बिताते हैं तो जाहिर सी बात है कि उसका बुरा असर आपके बालों पर जरुर पडेगा। इससे बाल डैमेज हो जाते हैं और रूसी की भी समस्या होने लगती है।
इस घरेलू हेयर पैक को किसी भी उम्र में लड़के लगा सकते हैं। इन हेयर पैक्स का कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होता। इसे अपने बालों के प्रकार के हिसाब से प्रयोग करें।
READ: पुरुषों के मुहांसे के लिए घरेलू फेस पैक

बनाना हेयर पैक
अगर आपके बाली रूखे और टाइट हैं तो आप बनाना हेयर पैक लगा सकते हैं। एक पका हुआ केला लें, उसमें 1 चम्मच शहद और थोड़ा सा नींबू का रस डालें। इसे अच्छी तरह से फेंट कर पेस्ट बनाएं और बालों की जड़ों तक लगाएं। फिर इसे हल्के शैंपू से धो लें।

अंडा हेयर पैक
यह हर तरह के हेयर डैमेज को सही कर देता है। एक अंडे का सफेद भाग लें, फिर उसमें 1 चम्मच शहद, नींबू का रस और 1 चम्मच जैतून का तेल मिक्स करें। इस मिश्रण को अपने सिर पर लगाएं। फिर सिर को 20 मिनट के बाद धो लें।
मेथी पैक
अगर आपको अपने बाल शाइनी और मुलायम बनाने हैं तो इस पैक को लगाएं। मेथी को रातभर पानी में भिगो कर रखें। फिर इसका पेस्ट बनाएं और इसमें आधा कप दही मिलाएं। फिर इस पेस्ट को सिर पर लगाएं। जब यह सूख जाए इस हल्के शैंपू से धो लें।

हिना लगाएं
यह पैक सिर को पोषण देगा और रंग भी। हिना पावडर से पेस्ट बनाएं, इसमें आप आमला और 2 चम्मच दूध मिला कर पेस्ट बना सकते हैं। इस पेस्ट को लगाने के 1 घंटे के बाद सिर को धो लें।
गुडहल पैक
गुडहल के पत्तों का पेस्ट बनाएं और उसमें जोजोबा तेल या नारियल तेल मिलाएं। इस पेस्ट को बालों की जड़ों तक लगाएं। फिर सूखने पर इसे अच्छी तरह से धो लें।



Click it and Unblock the Notifications