Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
गंजे हो रहे हैं तो सिर पर लगाएं ये हेयर मास्क
आज कल कम उम्र में ही लोगों के सिर के बाल झड़ना शुरु हो जाते हैं। यदि सिर के बाल झड़ने लगे हैं तो आप घर पर बनाया गया हेयर मास्क ट्राई कीजिये। इससे आपको काफी फरक दिखाई देगा।
खराब आहार और बालों को अच्छा पोषण ना मिलने की वजह से सिर के बाल झड़ना शुरु हो जाते हैं और गंजापन साफ झलकने लगता है।
READ: बालों को सिल्की बनाने के लिये आसान तरीके
अगर आपके बाल लगातार झड़ते ही जा रहे हैं तो आज से ही सिर पर होमेड हेयर मास्क बना कर लगाना शुरु कर दें।
आपकी यह समस्या कुछ ही दिनों में कंट्रोल हो जाएगी। आइये जानते हैं किस तरह से इन हेयर मास्क को बनाया जाता है और कैसे लगाया जाता है।

अंडा और ग्रीन टी
1 अंडे का पीला भाग और 2 चम्मच ग्रीन टी ले कर पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को सिर पर 30 मिनट के लिये लगाएं। इसे पस्ट को हफ्ते में तीन बार लगाएं।

हेयर ऑइल और विटामिन ई
नारियल तेल, बादाम, जैतून तेल और जोजोबा तेल मिक्स करें और उसमें विटामिन ई की कैप्सूल मिलाएं। इससे सिर की 10 मिनट के लिये मसाज करें। रातभर इसे ऐसे ही रहने दें और सुबह सिर धो लें। ऐसा कुछ कुछ दिनों पर करती रहें।

प्याज का रस
प्याज को घिस कर उसका रस निकाल लें। फिर इसे सिर पर अच्छी तरह से लगाएं। इसे हफ्ते में दो बार लगाएं।

केला और शहद
पका हुआ केला लें, उसमें शहद मिक्स करें। इस पेस्ट को पूरे सिर पर लगाएं। 15 मिनट के बाद सिर को हल्के गरम पानी से धो लें।

दही और सिरका
1 कप दही में थोड़ा सा सिरका और शहद की कुछ बूंद डालें। मिक्स कर के सिर पर 15 मिनट के लिये लगाएं। यह मिश्रण बालों को मुलायम और चमकदार बनाएगा।

एवाकाडो मास्क
पका हुआ एवाकाडो लें, उसमें आधा कप दूध और 1 चम्मच जैतून तेल और बादाम तेल मिक्स करें। इस पेस्ट को सिर पर 15 मिनट तक लगाए रखें। फिर ठंडे पानी से धो लें।

स्ट्रॉबेरी मास्क
स्ट्रॉबेरी, नारियल तेल और शहद को मिक्स कर के पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को सिर और बालों पर अच्छी तरह से लगाएं। फिर 20 मिनट के बाद सिर को ठंडे पानी से धो लें।

कडी पत्ते और नारियल तेल
नारियल तेल में कडी पत्ते को उबाल लें। फिर इसे थोड़ा ठंडा कर के सिर पर लगाएं। 20 मिनट के बाद सिर को धो लें। ऐसा हफ्ते में दो बार करें।

हनी मास्क
1 चम्मच शहद, 1 चम्मच कैस्टर ऑइल, 1 चम्मच अंडे का पीला भाग, विटामिन ए और विटामिन ई की कैप्सूल ले कर मिक्स करें। फिर इसे सिर पर लगाएं। 1 घंटे के बाद सिर को शैंपू से धो लें।

ओटमील हेयर मास्क
ओट्स को मिक्सी में पीस लें। फिर उसमें 1 कप दूध मिला कर पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को 20 मिनट तक सिर पर लगाए रखने के बाद सिर को हल्के शैंपू से धो लें।



Click it and Unblock the Notifications
