Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
फ्रेंच हेयरस्टाइल बनाने का आसान तरीका
फ्रैंच चोटी, एक सुंदर और क्लासिक हेयरस्टाइल है। आपको इसे बनाना बहुत मुश्किल लगता होगा और जब भी आप कहीं बाहर जाना चाहती होगी तो आपको पार्लर भागना पड़ता होगा। क्यूं न आप घर पर ही फ्रैंच चोटी बनाना सीख लें। इसके लिए आपको उसे बनाने का सही तरीका पता होना जरूरी है जो कि हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे।
MUST TRY: ट्राई कीजिये ये स्टाइलिश चोटियां
फ्रैंच चोटी, ऐसा लुक देती है जो इंडियन से लेकर वेर्स्टन परिधानों पर बहुत फबती है। तो आइए जानते हैं किस प्रकार बनाएं फ्रैंच चोटी:

1. सबसे पहले बालों को अच्छे से सुलझा लें।
2. अब बालों को सामने से मांग कर दें और तीन हिस्सों में बांट दें।
3. बालों के विभाजित हिस्से छोटे होने चाहिए।
4. विभाजित तीनों हिस्सों को सीधा कर लें और अब फ्रैंच चोटी बनाने के रूल को फॉलो करें।
5. सीधी तरफ के हिस्से को बीच वाले हिस्से की ओर लाएं।
6. अब उल्टी तरफ वाले हिस्से को बीच वाले हिस्से की ओर ले जाएं।
7. अब फिर से थोड़ा और बालों को सीधी ओर से लेकर बीच की तरफ लाएं।
8. ठीक इसी प्रकार, उल्टी ओर से करें। यानि कुछ और बालों को लेकर बीच वाले हिस्से के ऊपर रखें।
9. इसी क्रम को तब तक करें, जब तक आप बालों के छोर तक न पहुंच जाएं।
10. इसके बाद, बालों पर हेयर स्प्रे लगा लें। इससे बाल लम्बे समय तक सेट रहेंगे।
11. अब आपकी चोटी टाइट हो गई और आपकी पोनीटेल ढीली नहीं होगी।
12. आप चाहें तो अपनी चोटी को सुंदर-सुंदर चोटी वाली पिनों से सजा सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
