Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
जानें गंजापन छुपाने का आसान और बढियां तरीका
आज की दुनिया में जब हर कोई सज-सवर कर रहना पसंद करता है तो ऐसे में, गंजापन एक अभिश्राप जैसा लगता है। पुरुषों में अधिकतर छोटी उम्र से ही बाल झड़ना प्रारंभ हो जाता है।
READ: हेयर ट्रांसप्लांट करवाने के 9 साइड इफेक्ट्स
बालों का झड़ना वैसे तो बहुत ही आम बात है लेकिन अगर तेल, लोशन या शैंपू कुछ भी फायदा ना कर रहा हो, तो गंजापन साफ दिखाई देने लगता है।
अगर आपके सिर पर भी गंजापन साफ झलकता है और आपको उससे शर्म महसूस होती है तो, अपनाइये कुछ आसान से उपाय। हम आपको गंजापन दूर करने के लिये प्राकृतिक उपाय नहीं बता रहे हैं बल्कि ये बताएंगे कि पुरुष किस तरह से गंजेपन को छुपा सकते हैं। तो ज़रा नीचे ध्यान दीजिये...

एक्सपर्ट से टिप्स लें
आपकी हेयरस्टाइल आपके चेहरे का पूरा लुक चेंज कर सकती है। आप अपने हेयरस्टाइलिस्ट के पास जा कर उन्हें अपनी समस्या का समाधान करने के लिये बोलिये। वह आपको सही सलाद देंगे।

हेयर पीस का उपयोग
हेयर पीस को विग भी कह सकते हैं, जो क नकली बालों से बना हुआ होता है। आप अपने स्टाइल के मुताबिक इसका डिजाइन चुन सकते हैं। हांलाकि ये हेयर पीस काफी महंगे होते हैं लेकन अच्छा दिखना भी तो बेहद जरुरी है।

अपने सिर को शेव करें
शेविंग करने बालों की ग्रोथ बढ़ती है। अगर आपकी दाढ़ी या मूंछ के बाद हल्के हो रहे हैं तो उनकी नियमित शेविंग उन्हें घना कर सकती है।

टोपी का प्रयोग
100 में से 80 गंजे पुरुष टोपी पहने हुए दिख जाएंगे। ये टोपियां न केवल गंजापन छुपाती हैं बल्कि यह आपको स्टाइलिश भी बनाती हैं।

स्कैल्प पिगमेंटेशन करवाएं
हांलाकि यह ट्रीटमेंट काफी महंगा और पॉपुलर है। आप को अगर स्कैल्प पिगमेंटेशन करवाना है तो आपको अपने ही शहर में इसके काफी सारे अच्छे आउटलेट्स मिल जाएंगे। लेकिन इनका चुनाव बड़ी सोंच समझ कर करना चाहिये।

हेयर ट्रांसप्लांट करवाएं
यह एक आसानी से प्राप्त होने वाली सुविधा है, जिससे आप अपनी गंजी खोपड़ी को छुपा सकते हैं। मगर यह ट्रीटमेंट काफी महंगा और दर्दनाक हो सकता है। इसमें घाव लगने का भी रिस्क हो सकता है। लेकिन बावजूद इसके कई लोग इस चीज़ के लिये जाते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
