Latest Updates
-
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं
रूसी को जड़ से मिटाने के लिये लगाएं एलोवेरा
रूसी एक ऐसी समस्या है जिससे काफी लोग परेशान रहते हैं और उससे छुटकारा पाने के लिये किसी भी प्रकार का घरेलू नुस्खा अपनाने से नहीं चूकते हैं। अगर आपके सिर में भी भयंकर रूसी की समस्या पैदा हो गई है तो इधर उधर बेकार के घरेलू नुस्खे आजमाने से अच्छा है कि आप सिर पर एलोवेरा लगाएं।
READ: रूसी भगानी है तो लगाएं प्याज का रस
सिर पर एलोवेरा लगाने से सिर की खुशकी दूर होती है क्योकि यह त्वचा को नमी पहुंचाता है। इसमें कीटाणुओं को नाश करने के गुण होते हैं जो रूसी पैदा करने वाले इंफेक्शन को दूर करता है। इसके अलावा एलोवेरा बालों की जड़ों को भी मजबूत बनाता है तथा बालों में शाइन भी भरता है।
READ: रूसी दूर करने के लिये आयुर्वेदिक उपचार
आज बोल्डस्काई आपको बताएगा कि अगर सिर में रूसी है तो उसे एलोवेरा जैल और अन्य प्राकृतिक सामग्रियां मिला कर कैसे दूर करें। आइये जानते हैं...

ताजा एलोवेरा जैल
इसे लगाने के लिये आप सीधे एलोवेरा की पत्ती से जैल को छील कर निकाल सकते हैं। फिर इसे सिर पर लगाएं और रातभर ऐसे ही छोड़ दें। उसके बाद दूसरे दिन सुबह सिर धो लें।

एलोवेरा और टी ट्री ऑयल
टी ट्री ऑयल लगाने से सिर में कभी रोगाणु नहीं पैदा होंगे क्योंकि यह एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरा है। एलोवेरा जैल में अगर 5 बूंद टी ट्री ऑयल मिक्स कर के सिर पर लगाएं तो रूसी की समस्या नहीं होगी। इसे रात में लगा कर सो जाइये और दिन में सिर धो लीजिये।

एलोवेरा और नीम तेल
नीम का तेल एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरा है जो सिर में पपड़ी नहीं जमने देता। इसे लगाने से सिर की खुजली भी बंद हो जाती है। 3 चम्मच एलोवेरा जैल ले कर उसमें 9 बूंद नीम की बूंद मिक्स करें। फिर इसे सिर पर लगाएं और थोड़ी देर के बाद सिर धो लें।

कपूर के साथ एलोवेरा जैल
कपूर को सिर पर लगाने से सिर को ठंडक मिलती है और संक्रमण पैदा करने वाले रोगाणुओं का भी नाश होता है। इस पेस्ट को बनाने के लिये 3 चम्मच एलोवेरा जैल में थोड़ा सा कपूर पीस कर मिक्स करें और सिर पार लगा कर कुछ घंटों में सिर धो लें।

एलोवेरा और नींबू
नींबू में अम्लीय गुण रूसी पैदा करने वाले फंगस को खतम कर देते हैं। जब इसे एलोवेरा के साथ मिक्स किया जाता है तो रूसी तुरंत ही खतम होनी शुरु हो जाती है। 3 चम्मच एलोवेरा जैल में 2 चम्मच नींबू का रस मिलाएं और सिर पर 20 मिनट तक लगाए रखने के बाद सिर धो लें।



Click it and Unblock the Notifications
