Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान
बालों की ग्रोथ और शाइन के लिये लगाइये ये चीज़ें...
बालों में शाइन भरने के लिये आपको अपने ही किचन में कई नेचुरल सामग्रियां मिल जाएंगी। कई महिलाएं बालों की ग्रोथ और शाइन के लिये सिर पर आंवले का जूस या पावडर लगाती हैं।
पर ना केवल आंवला बल्कि प्याज, एलोवेरा, हिना और आलू का रस आदि भी बालों की ग्रोथ बढाने के साथ-साथ उनमें शाइन भी भर सकते हैं। इन प्राकृतिक सामग्रियों का इस्तमाल करने से सिर की अन्य समस्या जैसे, रूसी, बालों की सफेदी और बालों का झड़ना आदि भी काफी कम हो जाता है।
READ: गंजे हो रहे हैं तो अपनाइये ये 20 तरीके
कहने का मतलब है कि एक चीज़ के इतने सारे फायदे देखने को मिल सकते हैं। आइये देखते हैं कुछ ऐसी चीज़ें जो आपके बालों की ग्रोथ बढ़ाने के साथ-साथ भरेंगी उनमें शाइन भी।

प्याज का रस
एक बड़े प्याज का रस निकाल कर उसमें थोड़ा सा शहद और गुलाब जल मिलाइये। इस मिश्रण को सिर पर मास्क की तरह लगाइये। इसमें मौजूद सल्फर आपके बालों को शाइन प्रदान करेगा।

ओटमील
बालों में ओटमील और नींबू का पेस्ट लगाने से बालों में मजबूती आती है और वे मजबूत बनते हैं।

एलोवेरा
रात को सिर में एलोवेरा लगा कर सो जाइये। नियमित तौर पर ऐसा करने से बालों में शाइन आएगी और रूसी की भी समस्या दूर होगी।

आंवला
आंवला में विटामिन सी होता है जो कि बालों की ग्रोथ को बढाने में मदद करता है। आप इसके तेल से सिर की मसाज कर सकती हैं या फिर इसके जूस को सीधे सिर पर लगा सकती हैं।

ग्रीन टी
ग्रीन टी में पॉलीफिनॉल होता है जो कि हेयर ग्रोथ में मददगार होता है। यह प्राकृतिक रूप से आपके बालों में शाइन भरेगर। हांलाकि इसका असर ज़रा धीरे होता है।

हिना
1 कप हिना को 4 चम्मच दही के साथ मिक्स कर के बालों में लगाएं। इससे बालों की ग्रोथ होगी और वह शाइन करेंगे।

आलू का जूस
आलू में विटामिन बी होता है जो कि बालों की ग्रोथ के साथ उसमें चमक भी भरता है। 3 हफ्तों में 1 बार आलू के जूस से बालों की मालिश करें और रिजल्ट पाएं।



Click it and Unblock the Notifications
