Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
दूध के उपयोग से वापस पाएं बालों की खूबसूरती

हम सभी जानते हैं दूध, मलाई और दही हमारी त्वचा के लिये कितने असरदार होते हैं। इसी तरह से जब बालों की देखभाल की बात आती है तो भी दूध कमाल का असर दिखाते हैं।
दूध में कई पोषक तत्व होते हैं जो ना केवल पीने पर ही बल्कि लगाने पर भी फायदा पहुंचाता है।
READ: नारियल के दूध से बचाइये अपने गिरते बालों को
अगर आपके बालों से शाइनिंग चली गई है और बाल बेजान दिखते हैं तो दूध का उपयोग कर के उसे ठीक करें। अगर आप बालों के लिये घुरेलू उपचार करना चाहती हैं तो दूध को उसमें शामिल करना बिल्कुल भी ना भूलियेगा।
READ: कांतिमय त्वचा पाने के लिये प्रयोग करें कच्चा दूध
आइये जानते हैं कि दूध का प्रयोग बालों को स्वस्थ्य और शाइनी रखने में कैसे प्रयोग कर सकते हैं।

1. रूखे बालों के लिये
क्या आप जानती हैं कि वसा युक्त दूध आपके बालों में जान डाल सकता है। एक कप ठंडा दूध लें और उसे बालों की जड़ों में लगाएं। उंगलियों से बालों की मसाज करें। ऐसा कुछ दिनों तक करने से आपके बाल शाइनी हो जाएंगे।
2. कंडीशनर
बहुत से लोग बालों के रूखेपन को खतम करने के लिये महंगा कंडीशनर लगाते हैं। लेकिन आप प्राकृतिक कंडीशनर लगा सकती हैं, जैसे की कच्चा दूध। इसे बालों में लगा कर आधे घंटे के बाद सिर को पानी से धो लें और फरक देखें।
3. चमकीले बालों के लिये
लगातार बालों में दूध लगाने से बाल को सुलझाना आसान हो जाता है। अगर आपको चमकदार और मैनेजबल हेयर चाहिये तो दूध को हेयर पैक में डाल कर लगाएं।
4. हेयर मास्क
एक कप दूध में कुछ बूंद जैतून तेल और शहद की कुछ बूंद डालें। फिर इसमें पका हुआ केला मैश कर के डालें और पेस्ट बनाएं। फिर इसे पूरे बालों में अच्छी तरह से लगाएं। एक घंटे के बाद बाल धो लें। इससे बाल मुलायम बनेंगे और बालों को भी लाभ पहुचाएंगे।



Click it and Unblock the Notifications
