Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
मजबूत और घंने बालों के लिये ऐसे बनाएं प्राकृतिक एग शैंपू
खूबसूरत और मजबूत बाल आपके व्यक्तित्व का आइना हैं। लोग अपने बालों को खूबसूरत बनाने के लिये ना जाने क्या-क्या नहीं करते। बाजार से महंगे-महंगे शैंपू खरीदते हैं और सैलून पर खर्च करते हैं। पर आज हम आपको अंडे दृारा बनाया जाने वाला शैंपू बताएंगे जिसके प्रयोग से आपकी बाल झड़ने की समस्या दूर होगी और बाल चमकीले तथा मजबूत बनेंगे।
READ: सुंदर त्वचा के लिये लगाइये अंडे और तेल से बना फेस पैक
अंडे के साथ और भी कई प्रकार की सामग्रियां मिलाई जाती हैं, जिससे बाल दुबारा रिपेयर होने लगते हैं। इन घरेलू उपचार पर आपका कोई खर्चा नहीं होगा। अंडे में काफी सारा प्रोटीन, मिनरल और बायोटिन होता है, जो बालों के लिये काफी आवश्यक है।
READ: गंजे हो रहे हैं तो सिर पर लगाएं ये हेयर मास्क
यदि आप नियमित तौर पर अंडे का प्रयोग करती रहेंगी तो आपको किसी अन्य सामग्री की कोई आवश्यकता नहीं पडे़गी। आइये जानते हैं अंडे से किस प्रकार से आप बेहतरीन शैंपू बना सकती हैं।

अंडा और जैतून तेल शैंपू
इस शैंपू को बनाने के लिये 1 चम्मच जैतून तेल, 1 छोटा चम्मच नींबू का रस और 1 चम्मच माइल्ड शैंपू को एक साथ मिक्स कर के आधा कप पानी में मिलाएं। फिर इसका प्रयोग करें।

अंडा और एलोवेरा शैंपू
यह शैंपू रूसी और फंगल इंफेक्शन से लड़ता है। इससे बाल मजबूत बनेंगे और टूटेंगे नहीं। इसे बनाने के लिये एक कटोरे में एक अंडा, 1 चम्मच एलोवेरा जूस और 2 चम्मच शैंपू मिक्स करें और सिर पर लगाएं।

बादाम तेल, शहद और अंडा
एक चम्मच बादाम तेल, 2 चम्मच शैंपू, 1 चम्मच रोज वॉटर और 1 अंडा मिक्स करें। आप चाहें तो इसमें आधा कप पानी भी मिक्स कर सकती हैं। इसे लगाने से बालों में शाइन आएगी और वह बाउंसी बनेंगे।

अंडा, दही और ऑलिव ऑइल शैंपू
दही से बालों की रूसी दूर होती है। 2 चम्मच ऑलिव ऑइल में एक चौथाई दही, 2 चम्मच शैंपू और 1 अंडा मिक्स करें। इसे बालों में लगाएं और बेहतरीन बाल पाएं।

अंडा, नींबू और आमला शैंपू
इस शैंपू को बनाने के लिये 1 टी स्पून आमला पावडर को एक चौथाई कप नींबू, 2 चम्मच शैंपू और एक अंडे के साथ मिक्स करें। इसे मिक्स कर के फिर इसमें थोड़ा सा गरम पानी मिक्स करें। इसे लगाएं और मजबूत बाल पाएं।

अंडा, पिपरमिंट तेल और हिना
1 चम्मच पिपरमिंट तेल, 1 अंडा और 1 चम्मच शैंपू साथ में मिक्स करें। फिर इसमें आधा कप गरम पानी मिलाएं। यह एक अच्छा कंडीशनर है।

अंडा, ग्लीसरीन और रोज वॉटर
अगर बाल ड्राई हैं तो दो चम्मच ग्लीसरीन, 2 चम्मच रोज वॉटर, थोडा सा गरम पानी और 1 अंडा मिक्स करें। इस पेस्ट को अच्छी तरह से सिर पर लगाएं।



Click it and Unblock the Notifications
