Latest Updates
-
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय
बालों की सभी परेशानियों को दूर करे ये 3 आयुर्वेदिक तेल
क्या आप जानते हैं कि हमारी दादी-नानी के बाल अभी तक इतने लंबे और मजबूत क्यूं हैं? ऐसा इसलिये क्योंकि वे अपने बालों को आयुर्वेदिक तेलों से मसाज किया करती थीं। गरम तेल से सिर को अच्छी प्रकार से मसाज करने पर आपके बालों में भी जान आ जाएगी।
आयुर्वेदिक तेलों में आपको गुड़हल का तेल, तुलसी या फिर आवंले का तेल ही प्रयोग करना चाहिये। आज हम आपको बताएंगे कि इन सभी तेलों का प्रयोग कैसे करना है।

अगर आप इन्हें भली प्रकार से रखेंगी तो यह तेल कई सालों तक चल सकते हैं। इन्हें एयर टाइट कंडेनर में ही रखें और सूरज की धूप ना पड़ने दें।

गुडहल तेल
यह तेल बालों को पतला होने तथा झड़ने से रोकता है। इसे तैयार करने के लिये विधि पढ़ें -
सामग्री- 3-4 गुड़हल के फूल, मुठ्ठीभर उसकी पत्तियां, 1 चम्मच मेथी दाना और नारियल तेल।
विधि - गुड़हल और पत्तियों को मिक्सी में पीस कर पेस्ट बना कर एक बरतन में डालें। फिर उसमें नारियल तेल डाल कर गरम करें। इस पेस्ट को लगातार चलाती रहें। फिर इसमें मेथी दाना डाल कर कुछ सेकेंड गरम करें। आपका तेल तैयार है, इसका जब भी प्रयोग करें, हल्का सा गरम कर लें। [READ:काले बालों के लिये लगाइये गुडहल तेल]

तुलसी तेल
बालों में चमक और जड़ से मजबूती प्रदान करने के लिये यह तेल लगाएं।
सामग्री- तुलसी पावडर, नारियल तेल, पानी और मेथी दाना।
विधि- 2 चम्मच तुलसी पावडर में थोड़ा सा पानी मिक्स कर के पेस्ट बनाएं। एक बरतन में नारियल तेल गरम करें, जब तेल में उबाल आने लगे तब उसमें तुलसी पेस्ट डालें। तेल को चलाती रहें। फिर इसमें मेथी के दाने डालें। जब हो जाए तब तेल को छान कर किसी शीशी में भर लें। तेल को हमेशा गरम कर के प्रयोग करना चाहिये।

आंवला तेल [आमला और कडी पत्ते से बनाइये बालों को काला करने वाला तेल]
बालों का झड़ना, असमय सफेद होना या फिर अन्य बालों की समस्याओं के लिये आंवले का तेल काफी लाभकारी है। इसे बनाने की विधि जानें-
सामग्री- आंवला पावडर, नारियल तेल और पानी।
विधि - एक बरतन में, आंवला पावउर और पानी मिक्स कर के 15 मिनट तक उबालें। आंच बंद करें और इस तेल को ठंडा होने दें।फिर इसे छान कर किनारे रखें।
अब अलग से जरा सा आंवला पावडर ले कर थोड़ा सा पानी मिला कर पेस्ट बनाएं।
अब एक दूसरे बरतन में, तैयार किया हुआ आंवले का पानी, नारियल तेल और पेस्ट मिलाएं। इसे आंच पर रखें और इसे तब तक उबालती रहें जब तक कि यह गाढ़ा पेस्ट ना बन जाए। इसे लगातार चलाना होता है। उसके बाद स्टोव बंद कर दें। अब आप इस तेल को हल्का ठंडा हो जाने के बाद सिर पर लगा सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
