Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
रूसी से जल्द निजात पाने के लिए 7 आसान घरेलू उपचार
सर्दियों के आते ही त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं का आगाज हो जाता है। इस मौसम में फटे होंठ, रूखी त्वचा व रूसी जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं। हालांकि कुछ लोग 12 महीने त्वचा से जुड़ी कुछ समस्याओं से परेशान रहते हैं लेकिन सर्दियों का मौसम इन समस्याओं की तीव्रता को बढा देता है।
अतः नमी की कमी के कारण रूसी से निजात पाना बहुत मुश्किल हो जाता है। परंतु नीचे दिए गए घरेलू उपचार आपकी समस्या को आसान कर सकते हैं।

1 नीम
सामग्री:
¼ कप नीम का रस, नारियल का दूध एवं चुकंदर का रस
1 चम्मच नारियल का तेल
तरीका:
ऊपर दी गई सारी चीजों को मिलाकर एक पैक बनाए तथा इस पैक को बालों में लगाएं। इस पैक को 20 मिनट के लिए अपने बालों में रहने दें और बाद में अपने बालों को हर्बल शैम्पू व कंड़ीशनर से धो लें। बेहतर परिणाम के लिए इस प्रक्रिया को सप्ताह में एक बार दोहराएं

2 मेथी
सामग्री:
2 बड़े चम्मच मेथी के दानें
1 कप पानी
एक कप एप्पल साइडर वेनिगर
तरीका:
मेथी के दानों को रात भर पानी में भिगोएं। अगले दिन सुबह इन्हें पीसकर इसमें सेब साइडर सिरके को मिलाकर एक पेस्ट तैयार करें। इस पेस्ट को अपने बालों में लगाएं तथा 30 मिनट बाद अपने बालों को किसी सौम्य शैम्पू सो धोएं। यह तरीका खुजली व रूखेपन से राहत दिलाएंगा।

3 एस्पिरिन
सामग्री:
2 एस्पिरिन की गोलियां
तरीका:
पहले गोलियों को पीसें तथा उन्हें सामान्य शैंपू में मिलाकर 5 मिनट के लिए रहने दें। अब इस गोलियों के मिश्रण वाले शैंपू से अपने बालों को धोएं। अगर गोलियों का चूरा बालों में रह जाए तो बालों को फिर शैंपू करें।

4 बेकिंग सोडा
सामग्री:
2 चम्मच बेकिंग सोडा
पानी की कुछ बूँदें
तरीका:
बेकिंग सोड़ा में पानी की कुछ बूँदों को मिलाकर एक पेस्ट बनाएं। फिर अपने बालों को गुनगुने पानी से गीला करें तथा इस पेस्ट को 5 मिनट के लिए अपने सर में मलें। बाद में अपने बालों को शैंपू से धोलें।

5 रीठा
सामग्री:
10-15 रीठा
1 बड़ा चम्मच आमला का पाउडर या आमला का रस
2 से 3 कप पानी
तरीका:
रात भर रीठा को पानी में भिगोएं। अगले दिन इन्हें उबालकर छान लें। अब इस पानी में आमला के रस को मिलाकर अपने बालों को धोएं। या फिर आमले के पाउडर में छाने हुए पानी को डालकर एक पेस्ट तैयार करें। इस पेस्ट को अपने बालों में 30 मिनटों के लिए रहने दें तथा बाद में अपने बालों को शैम्पू से धो लें।

6 नींबू
सामग्री:
4 नींबूओं का रस या 4 नीबूओं के स्लाइस।
तरीका:
नींबू को काट कर अपने बालों में रगडें तथा इसे 10-15 मिनट के लिए रहने दें। फिर बाद में साफ पानी से बालों को धोएं। इसे सप्ताह में एक बार दोहराएं।

7 एलोवेरा जेल
सामग्री:
5 बड़े चम्मच एलोवेरा जेल
तरीका:
एलोवेरा जेल को नहाने से 30 मिनट पहले अपने बालों में लगाएं। बाद में अपने बालों को शैम्पू करें। जेल को लगाते वक्त आपके बालों में तेल नहीं लगा होना चाहिए। रूखे व घुंघराले बालों वाले लोग अपने बालों को मुलायम बनाने के लिए इस तरीके को आजमा सकते हैं। अतः रूसी से छुटकारा पाने के लिए इन प्राकृतिक तरीकों को अपनाएं।



Click it and Unblock the Notifications
