Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
बालों को झड़ने से बचाने के लिए कारगर औषधियाँ
आजकल 30 साल की उम्र में गंजा होना एक आम बात सी है, ऐसा तनाव, असंतुलित आहार और हार्मोन्स की समस्या के कारण हो सकता है।
इस आर्टिक्ल में हम आपको कुछ ऐसी घरेलू औषधियों के बारे में बताएँगे जिनसे आप बालों के झड़ने की समस्या से निजात पा सकते हैं और इनको बढ़ा सकते हैं। हम किचन में रोजाना ऐसी कई औषधियाँ इस्तेमाल करते हैं जो बालों को बढ़ाने में कारगर सिद्ध हो सकती हैं।

अंडे
अंडे की सफ़ेद ज़र्दी में एक टेबल स्पून जैतून का तेल मिलाकर आप अपना घरेलू हैयर लॉस पेस्ट बना सकते हैं। इसे अच्छी तरह मिला लें और फिर इस मिश्रण को खोपड़ी में लगाएँ। इसे 15 से 20 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर ठंडे पानी से धो लें।

आंवला
आंवला के मिश्रण को बनाने के लिए इसे निचोड़ कर इसका रस निकाल लें, या फिर किसी स्टोर से आंवला पाउडर ले लें। दो टेबल स्पून आंवला जूस या पाउडर में इतना ही नींबू का रस मिलाकर मिला लें और फिर खोपड़ी में मिला लें और बाद में धो लें।

लहसुन और प्याज
4-5 लहसुन की कलियाँ लें इन्हें नारियल के तेल में मिला लें। इसे 2-3 मिनट के लिए उबलने तक गरम करें। इसके बाद इस मिश्रण को ठंडा होने दें। जब यह ठंडा हो जाये तो खोपड़ी में मुलायम तरीके से लगाएँ, अच्छे परिणाम के लिए इसे सप्ताह में 2-3 बार लगाएँ। आप प्याज को काटकर और इसका रस निकालकर इसे भी खोपड़ी में रगड़कर लगा सकते हैं। इसे 15 मिनट तक छोड़ दें और फिर इसे धो पानी से लें।

हीना या मेहँदी
250 एमएल सरसों का तेल और 60 ग्राम मेहँदी मिलाकर यह मिश्रण तैयार किया जा सकता है। इसे तब तक गरम करें जब तक मेहँदी की पत्तियाँ अपना रंग ना छोड़ दें। जब यह मिश्रण पूरी तरह ठंडा हो जाए तो इसे किसी कंटेनर में डालकर ढक्कन बंद कर दें। इसे आप नियमित रूप से अपने बालों में लगा सकते हैं।

गुडहल का फूल
आप गुडहल का पेस्ट बना सकते हैं, जिसे आप अपनी खोपड़ी में लगा सकते हैं। जपा कुसुम के दो फूल लें और इन्हें तिल या नारियल के तेल में मिलाकर मिश्रण बना लें। जब आप इसे लगाएँ तो 2-3 घंटे के लिए छोड़ दें और फिर पानी से धो लें।



Click it and Unblock the Notifications
