Latest Updates
-
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम
रूखे बालों को मुलायम बनाने के लिये लगाएं एग पैक
रूखे बालों को यदि स्मूथ बनाना हो तो आपको बालों में अंडा लगाना शुरु कर देना चाहिये। बालों के लिये अंडा काफी अच्छा होता है क्योंकि इसमें प्रोटीन होता है तथा बाल सिल्की बनते हैं। अंडा आराम से बाजार में मिल जाता है जो कि दुनिया भर के कैमिकल वाले कंडीशनर से कहीं ज्यादा बेहतर होता है। नीचे काफी सिंपल हेयर पैक्स दिये जा रहे हैं, जिन्हें आजमा कर आप अपने रूखे बालों से तुंरत ही मुक्ती पा सकती हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में-

अंडा, नींबू और जैतून तेल
एक कटोरे में अंडा फोड़ कर डाले, फिर उसमें आधा नींबू निचोड़ कर डालें। इन्हे अच्छी प्रकार से मिक्स करने के बाद 2 चम्मच जैतून का तेल डालें। मिक्स कर के इन्हें सिर पर लगाएं। आधे घंटे के बाद इन्हें ठंडे पानी से धो कर शैंपू कर लें।
अंडा, दही और जैतून तेल
यह एक प्रोटीन पैक है। एक अंडा, 1 चम्मच तेल और 1 चम्मच दही मिक्स कर के सिर पर लगाएं। जब यह पूरी तरह से सिर में समा जाए तब सिर को ठंडे पानी और शैंपू से धो लें। अंडे से तैयार करें ये होम मेड हेयर पैक
अंडा, बेसन और जैतून तेल
एक अंडा, एक चम्मच जैतून तेल और दो चम्मच बेसन मिक्स करें और सिर पर लगाएं। इसे बालों के अदंर तक ठीक से लगाएं। फिर इन्हें आधे घंटे के बाद पानी से धो लें।
अंडा, बेसन और शहद
बालों के लिये केला एक अच्छा मॉइस्चराइजर है। आपको केवल इसे अंडे के साथ मिक्स कर के थोड़ा सा शहद डाल कर लगाना होगा। यह बालों को मजबूत, मॉइस्चराइज़ और साफ करता है। केला बालों में कुछ तेजी से चिपक जाता है पर इसमें चिंता करने की जरुरत नही है। इसे पानी से कुछ देर तक धोने से वह भी निकल जाता है। READ: दुबारा से बालों को उगाए प्याज
मायोनीज़
अगर आपको बालों में अंडा लगाने से परेशानी है तो आप फ्रिज में रखा हुआ मायोनीज़ भी लगा सकती हैं। मायोनीज़ में अंडे और जैतून का तेल ही मिलाया जाता है। आप इस पैक को बालों में सीधे जार से निकाल कर लगा सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications