Latest Updates
-
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
बालों में हेयर कलर लगाने के सिंपल टिप्स
बालों में हेयर कलर लगाने से बालों का लुक और भी ज्यादा बढ़ जाता है। अगर आप सोचती हैं कि सैलून में हेयर कलर लगवाना आपकी जेब पर भारी पड़ सकता है तो आप खुद घर पर ही हेयर कलर लगा सकती हैं। घर पर हेयर कलर लगाना आपके लिये और भी सिंपल बन सकता है अगर आप हमारे नीचे दिये गए इन टिप्स का पालन करें तो। जब आप घर पर एक बार हेयर कलर लगाएंगी तब आपको इसकी सारी विधि ठीक से पता चल जाएगी। हेयर कलर लगाने के बाद बालों को हफ्ते में केवल 2-3 बार ही धुलें। तो आइये जानते हैं घर पर कैसे लगाएं सिंपल तरीके से हेयर कलर।
सलर तरीका अपनाएं:
घर पर हेयर कलर लगाने के लिये सिंपल तरीका अपनाएं। हेयर कलर तभी लगाएं जब आपको एक नया शेड चाहिये हो या फिर आपको अपने ग्रे बालों को छुपाना हो। घर पर एक्सपेरिमेंट करना सही नहीं होगा।

उचित शेड:
मार्केट में आपको 100 तरह के शेड्स मिल जाएंगे। कोशिश करें कि आप अपने लिये उपयुक्त शेड का चुनाव करें। हेयर कलर आपकी स्किन टोन पर फिट बैठना चाहिये।

हेयर कलर के प्रकार:
हेयर कलर दो तरह के आते हैं, एक सेमी परमानेंट और परमानेंट। टेम्पररी हेयर कलर्स 6-8 बार शैंपू करने में निकल जाते हैं, सेमी परमानेंट कलर 20-26 बार शैंपू करने पर निकलता है। वहीं पर परमानेंट हेयर कलर 6-9 हफ्तों तक आराम से चलता है। यदि आप पहली बार हेयर कलर लगा रही हैं तो अच्छा रहेगा कि आप केवल टेम्पररी कलर ही चुनें।

खुद को व्यवस्थित करें:
हेयर कलर लगाने से पहले खुद को पूरी तरह से व्यवस्थित कर लें। अपने बार हेयर कलर लगाने के सारे टूल्स तैयार रखें। जैसे, दस्ताने, तौलिया, बड़ा टूथब्रश, कंघी, पुरानी शर्ट, हेयर ब्रश, हेयर कलर और एक गंदा कपड़ा आदि।

एलर्जी टेस्ट: घर पर कभी भी हेयर कलर लगाने से पहले एलर्जी टेस्ट जरुर कर लें।



Click it and Unblock the Notifications
