Latest Updates
-
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग
घर पर कैसे करें बालों को कर्ल
आज के दौर में हर कोई अपने लुक्स को निखारने के लिये बालों की हेयरस्टाइल से एक्सपेरिमेंट करता है। कभी बालों को स्ट्रेट करवाना तो कभी बालों को कर्ली लुक देना, लड़कियों में आम बात हो चुकी है।
अगर आपके बाल सीधे हैं और आप उन्हें कर्ली लुक देना चाहती हैं तो यह भी कोई मुश्किल काम नहीं है।
Amazon Coupons: Grab Up to 70% Off On Products Hurry!
अब पार्लर जा कर बालों को कर्ल करवाने की जरुरत नहीं है। क्योंकि आज हम आपको बताएंगे कि आप घर पर कर्लिंग आयरन से कैसे अपने बालों को कर्ल करवा सकती हैं। कर्ली हेयर का फैशन हमेशा बरकरार रहेगा। आइये जाने वो ट्रिक जिससे आप पा सकती हैं कर्ली हेयर।

किस साइज का लें कर्लिंग आयरन
कर्लिंग आयरन का साइज इस बात पर निर्भर करता है कि आपको किस प्रकार का कर्ल चाहिये। इसके अलावा यह बालों के टेक्सचर पर भी निर्भर करता है। अगर आपको लंबे साइज कर्ल बनाने हों तो आयरन का साइज एक या दो इंच की चौड़ाई का होना चाहिये। और अगर आप कसे हुए छोटे छोटे कर्ल बनाना चाहती हैं तो, आयरन के मुंह का साइज 75 इंच या उससे चौड़ा होना चाहिये।
सही तापमान
अगर आपके बाल रूखे और कठारे हैं तो लो हीट सेटिंग प्रयोग करें। और अगर बाल कर्ली और मोटे हैं, तो हाई तापमान 200- 300 डिग्री के अदंर की सेटिंग करें। अगर बालों में कलर करवाया है तो 200 डिग्री के अंदर तापमान रखें।
बालों को ब्रश करें
बालों में आयरन लगाने से पहले बालों को अच्छी तह से सुलझा लेना चाहिये। पहले तो आपके बाल पूरी तरह से ड्राई होने चाहिये, उसके बाद उसमें से उलझी लटाओं को सुलझाएं।
बालों को हीट से बचाएं
बालों को हीट स्टाइलिंग देने से पहले उन्हें शैंपू से धो कर कंडीशन कर लें। फिर इन्हें हेयर स्प्रे या कर्लिंग सीरम लगा कर कर्ल करें।
गीले बालों में कर्ल ना करें
गीले बालों पर कर्ल करने से वह जल सकते हैं इसलिये पहले उन्हें सुखा लें।



Click it and Unblock the Notifications
