Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
बालों को ब्लीच करवाने से पहले जान लें ये 7 बातें
लंबे, घने और अच्छे बालों से आपके व्यक्तित्व में बड़ा अंतर आता है। अगर बालों को हाइलाइट करवा लिया जाए तो भी बाल दिखने में सुंदर लगते हैं। काले बालों को सुनहरा या बरगंडी रंग में रंगवाना मानों आज कल फैशन सा बन गया है। पर कहीं यही बाल कल आपके लिये बड़ी मुसीबत ना बन जाएं। हम ऐसा इसलिये कह रहे हैं क्योंकि कई लोग बड़ी खुशी से अपने बालो को ब्लीच करवाते हैं लेकिन बाद में जब वह रंग उन पर नहीं फबता है तो वह परेशान से हो जाते हैं।
ब्लीच और डैमेज बालों को ठीक करने के लिये प्राकृतिक टिप्स
बालों में ब्लीच करवाने का फैसला बड़ी ही सूझ-बूझ के साथ किया जाना चाहिये। क्योंकि एक बार यदि आपके बाल लाल-पीले रंग गए तो उससे पीछा छुड़ाना बड़ा मुश्किल हो जाएगा।
असमय सफेद होते हुए बालों को रोकने का आयुर्वेदिक उपचार
खैर आपको इतना परेशान होने की जरुरत नहीं क्योंकि आज हम आपको कुछ सुझाव देगें जिसे आप ब्लीच करवाने जाते समय जरुर ध्यान में रखें। यह 7 बातें आपके लिये एक गाइड के तौर पर काम करेंगी।

अपने बालों का टाइप पहचाने
क्या आपके बाल ब्लीच के लिये सूट करते हैं? ब्लीच से बाल बहुत ड्राइ हो जाते हैं इसलिये ब्लीचिंग के बाद आपको अपने बालों का बहुत ख्याल रखना होगा।

स्किन टोन से मैचिंग कलर
आपकी स्किन टोन पर हर तरह का कलर सूट नहीं करेगा। बालों को ब्लीच करवाने से पहले हेयर कलर्स के सैंपल लगा कर जरुर देख लें। आप चाहें तो विग स्टोर पर जा कर अलग अलग रंगों के विग ट्राई कर के भी देख सकती हैं।

हो सकता है कपड़ों की अल्मारी को बदलना पड़े
हो सकता है कि आपने जो कलर करवाया है, उसके हिसाब से आपके पास अब कपड़े ना हों। कपड़ों के साथ ज्वैलरीज़ भी अलग रखनी पड़ सकती हैं क्योंकि अब वह आपके बालों के कलर केसाथ मैच नहीं होंगी। तो क्या आप अब भी खुद को बदलने के लिये तैयार हैं?

आपके बालों को अधिक ध्यान की जरुर है
ब्लीच करवाने के बाद आपको ध्यान से बालों में शैंपू करना होगा। कई दिनों के बाद जब कलर उतरना शुरु होगा तब भी आकपो विशेष ध्यान की जरुर होगी। बालों को कलर करवाने के बाद आपको स्पेशल फार्मूला वाले शैंपू जो केवल कलर वाले बालों के लिये हैं, वही यूज़ करना होगा।

ब्लीच से बाल होते हैं रूखे
ब्लीच करवाने से बाल रूखे हो कर टूटना शुरु हो जाते हैं। अच्छा होगा कि आप एक्सपर्ट की सलाह ले कर ही अपने बालों में ब्लीच करवाएं।

प्रोफेशन की मदद लें
ऐसे कई प्रोफेशनल्स मिल जाएंगे जो बालों में कलर करते हैं। अपने बजट अनुसार इनके बारे में रिसर्च कर के ही यह फैसला लें कि आपको किसके पास जाना है। आपको काफी सावधान रहना पडे़गा।

अब आप पीछे नहीं मुड़ सकती
पूरे बालों को ब्लीच करने से पहले एक पैच टेस्ट जरुर कर लें। क्या आपके बालों को यह कलर सूट करेगा, इस बात की पुष्टी कर लें। ब्लीच को सिर के उस हिस्से प लगाइये जहां से वह दिखाई ना दे।



Click it and Unblock the Notifications
