Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
बालों के लिये सही प्रकार का हेयर ब्रश कैसे चुनें?
आपके बालों से आपके चेहरे पर काफी अच्छा लुक आ जाता है। बाल को अच्छा हेयरस्टाइल देने में जिसका अत्यधिक रोल होता है वह हैं आपके हेयर ब्रश। आज कल मार्केट में कई सारे हेयर ब्रश उपलब्ध हैं, जिसका चुनाव आपको अपने बालों के हिसाब से करना चाहिये। हेयर ब्रश काफी रेंज और मटीरियल में आते हैं। आपको ब्रश के ब्रिस्टल के बारे में अच्छी जानकारी होना जरुरी है। ज्यादा जानकारी के लिये आइये पढ़ते हैं बालों के लिये कैसे चुने अच्छा हेयर ब्रश ।
गंदी कंघी को कैसे करें साफ

वेंटिड ब्रश
इस तरह के ब्रश चौड़े मुंह वाले होते हैं, जिन्हें आराम से प्रयोग किया जा सकता है। ऐसे ब्रश तब प्रयोग किये जाते हैं जब आपको बाल सुखाने हों। तो अगर आपको बालों में ब्लो ड्रायर करना हो तो इस ब्रश का प्रयोग करें।

कुशन वाले ब्रश
बालों के लिये ब्रश खरीदना हो, तो बालों की लंबाई का ध्यान रखें। अगर आपके बाल लंबे हैं तो आपके लिये कुशन वाले ब्रश अच्छे रहेंगे। इससे आपके बाल कंघी करते वक्त ना तो टूटेंगे और ना ही खिचेगें।

गोलाकार ब्रश
यह ब्रश लकड़ी और प्लास्टिक के हैंडल के साथ आता है, जिसमें गोलाई से काटें लगे होते हैं। अगर आपको बालों में कर्ल चाहिये तो उसके लिये यह अच्छा है।

क्लासिक स्टाइलिंग ब्रश
यह हाफ राउंड ब्रश होते हैं। इनमें पांच, सात या नौं बिस्टल की पंक्तियां होती हैं। ब्रश का सिरा गोलाई में होता है, जो कि सिर पर हल्का सा दबाव देता है। यह ब्रश उनके लिये बिल्कुल भी नहीं है जिन्हें अपने बालों को स्ट्रेट लुक देना है।

रेक्टैंगल ब्रश
हर घर में इस तरह का साधारण ब्रश पाया जाता है। अगर आपको अपने बालों को खास डीटेलिंग में झाड़ना है तो यह आपके बड़े काम आ सकता है। इससे गीले बाल आसानी से झाडे़ जा सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
