Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
गर्मियों में बालों की चिपचिपाहट से कैसे पाएं निजात
गर्मियों का मौसम आ चुका है और महिलाओं को बालों में अत्यधिक पसीना आने की समस्या भी शुरु हो गई है। बालों में चिपचिपाहट और बदबू हर पांच मिनट में नहाने के लिये मजबूर करती है।
लेकिन इस समस्या को दूर करने के लिये हमारे पास कई टिप्स हैं। अगर बालों में बहुत अधिक पसीना आता है तो इससे सिर में रूसी, बदबू और बाल झड़ने की समस्या भी पैदा हो जाती है। अच्छा है कि आप हफ्ते में सिर पर एक बार जरुर तेल लगाएं। इसके अलावा और भी टिप्स हैं जो आपकी सिर से पसीना हटाने में मदद करेंगे।

खुशबूदार तेल का प्रयोग
सिर पर तेल को कंट्रोल करने का अच्छा तरीका है कि आप सुंगन्धित तेल का प्रयोग करें। इससे गर्मियों में आपका सिर ठंडा रहेगा। इससे आपके बाल नरम बनेंगे और चिपचिपाहट दूर होगी।

बाल धोइये
अपने बालों को गर्मियों में तीन बार धोना चाहिये। इससे बाल फ्रेश और साफ सुधरे रहेंगे।

हेयर पैक
हफ्ते में एक बार हेयर पैक लगाएं। इस पैक में आप संतरा, स्ट्रॉबेरी, या दूध आदि मिक्स कर के तैयार करें। इससे आपके बालों में शाइनिंग आएगी और उसमें पसीने की बदबू भी नहीं आएगी। READ: सिर को ठंडा रखने वाला हेयर पैक
गुलाब जल का प्रयोग
अगर आप चाहती हैं कि आपके बाली हमेंशा खुशबूदार रहें और देखने में भी खूबसूरत लगें तो रोज वॉटर का प्रयोग करें। हफ्ते में एक बार रोज वॉटर से अपने बालों को धोएं। इससे रूसी की भी समस्या दूर हो जाती है।

हेयर ड्रायर से दूर रहें
अगर आप बालों को स्ट्रेट करने के लिये स्ट्रेटनर या गीले बालों को सुखाने के लिये ड्रायर का प्रयोग करती हैं तो उसे बंद कर दें क्योंकि यह सिर को गरम करता है जिससे पसीना ज्यादा आता है।



Click it and Unblock the Notifications
