Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
हेयर ट्रांसप्लांट करवाने के 9 साइड इफेक्ट्स
ऐसे लोग जिनके सिर पर कम बाल हैं या फिर सारे बाल झड़ चुके हैं, वे आसानी से हेयर ट्रांसप्लांट करवा सकते हैं। आज मेडीकल साइंस की तरक्की के कारण ही हेयर ट्रांसप्लांट करवाना मुमकिन हुआ है।
मगर क्या आप जानते हैं कि हेयर ट्रांसप्लांट करवाने से कई प्रकार के साइड इफेक्ट भी हो सकते हैं? इसके साइड इफेक्ट अलग-अलग लोगों में अलग प्रकार के होते हैं।
READ: जानिये हेयर ट्रांसप्लांट से पहले क्या करें?
कई लोग हेयर ट्रांसप्लांट करवाने के बाद केवल डॉक्टर के चक्कर काटते नज़र आते हैं तो कई लोग अपने नए लुक को इंज्वॉय करते हैं। आज हम आपको हेयर ट्रांसप्लांट के बारे में कुछ ऐसे साइड इफेक्ट बताएंगे जो विश्व भर के कई लोगों दृारा महसूस किया गया है।

1. रक्तस्त्राव और संक्रमण:
रक्तस्त्राव आम तौर पर सिर पर अनुभवहीनता के कारण ही होता है। इसलिये ऐसी सर्जरी करवाने से पहले अनुभवी कॉस्मेटिक सर्जन की सलाह दी जाती है। अनुचित और गंदे उपकरणों के उपयोग से भी अक्सर ऐसी संभावना हो सकती है। यह तब भी हो सकता है सर्जरी एक अशुद्ध जगह पर की गई हो।

2. बालों का पतला होना
सिर पर बाल लगाते वक्त कुछ बाल ठीक तरह से नहीं लग पाते, जिस वजह से वह बाद में पतले हो कर झड़ना शुरु कर देते हैं। कई लोग गंजेपन की भी शिकायत करते हैं।

3. खुजलाहट
अगर ठीक से इस समस्या पर ध्यान नहीं दिया गया तो खुजलाहट भयंकर भी हो सकती है। यह खुजली सिर पर पपड़ी बनने की वजह से होती है। वैसे यह समस्या कुछ दिनों में शैंपू करने से ठीक भी हो जाती है। पर अगर समस्या लगातार बनी रहे तो डॉक्टर को दिखाना ही सही रहता है।

4. घाव
यह घाव उन रोगियों को होता है जो सट्रिप प्लान्टेशन करवाते हैं। यह निशान कभी कभी भयंकर हो सकता है, खास कर के तब जब हेयरस्टाइल शॉर्ट हो।

5. अल्सर
सिस्ट या अल्सर तब होता है जब बालों की जड़ें डैमेज हो जाती हैं और त्वचा के एक दम अंदर तक धंस जाती हैं। यह एक पिंपल के साइज का होता है। हांलाकि अल्सर कभी भी घातक नहीं होता। पर इसे बिना देरी किये हुए डॉक्टर को दिखाना चाहिये।

6. सूजन
जिन लोगों की खराब स्किन टोन होती है उन्हें सिर पर सूजन की शिकायत आ सकती है। हांलाकि एक्सपर्ट की सलाह से इसे दूर किया जा सकता है। अगर सूजन बढ गई तो यह आंखों और माधे पर साफ दिखाई देने लगती है।

7. रक्त स्राव
हेयर ट्रांसप्लांट में वैसे तो ब्लीडिंग नहीं होती मगर कुछ रोगियों को सिर पर ज्यादा दबाव की वजह से ब्लीडिंग शुरु हो सकती है। इस दौरान घाव लगने आम बात हैं।

8. दर्द
हांलाकि हेयर ट्रांसप्लांट में थोड़ा बहुत दर्द होना आम बात है। यह समय के साथ कम भी होता चला जाता है इसललिये परेशान होने की कोई बात नहीं।

9. सुन्न हो जाना
ट्रांसप्लांट के कई हफ्तों तक सिर सुन्न बना रहता है। अगर यह समय के साथ ना जाए तो आपको डॉक्टर को दिखाना चाहिये।



Click it and Unblock the Notifications
