Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
जानिये, क्या होगा जब आप शैंपू नहीं करेंगी अपने बाल ?
क्या आपने ना-पू मूवमेंट के बारे में सूना है? यह मूवमेंट अपने बालों को शैंपू से ना धोने के बारे में है, जिसमें दुनिया भर की काफी सारी सेलेब्रिटियां, जिसमें जेनिफर एनिस्टन, एडेल, अमांडा सेफ्राइड, मिरांडा केर आदि हिस्सा ले रही हैं।
नो-पू मूवमेंट में बालों को केवल सादे पानी से धोना होता है। इस मूवमेंट का खास मकसद है आपके बालों को शैंपू में मौजूद घातक रसायनों से बचाना, जिससे बालों की समस्याएं होती हैं।
अगर आप भी इस मूवमेंट का हिस्सा बनना चाहती हैं तो पढें हमारा यह आर्टिकल और जानें इस मूवमेट के बारे में -

बाल दिखें स्वस्थ
जब आप बालों में शैंपू नहीं लगाती तो, सिर से निकलने वाला तेल उस पर जम जाता है जो कि एक प्राकृतिक कंडीशनर की तरह काम करता है। जिससे बालों में चमक आती है और वे स्वस्थ बनते हैं।
कम पानी की जरुरत
शैंपू का प्रयोग ना करने की वजह से आपको बाल धुलने के लिये कम पानी की आवश्यकता पड़ती है। इससे बाल स्वस्थ बनते हैं क्योंकि एक्सपर्ट का कहना है कि बालों को धुलने से लगभग 80 प्रतिशत तक बालों में लगाया गया कलर निकल जाता है।
करें टैल्कम पावडर का प्रयोग
एक्सपर्ट्स कहते हैं कि जब आपके बाल ऑइली या दिखने में डल लग रहे हों, तो उस पर टैल्कम पावडर लगा लें। इसमें शैंपू के मुकाबले काफी कम कैमिकल्स होते हैं।
एक तरीका
2 कप बेकिंग सोडा को 500 एम एल के गिलास में डाल कर ऊपर से पानी डालें और इसे मिक्स करें। अपने सिर को गीला करें, उस पर बेकिंग सोडा का घोल डाल कर बालों को मसलें। उसके तुरंत बाद इसी जार में 2 चम्मच एप्पल साइडर वेनिगर डाल कर पानी मिलाएं और इससे अपने सिर को धोएं। इसके बाद अपने बालों को साफ पानी से धो लें। अगर आप बालों में शैपू नहीं लगाना चाहती हैं तो यह आपके लिये एक अच्छा आप्शन रहेगा।



Click it and Unblock the Notifications
