Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
बिना शैंपू के बालों को धोने के लिये अपनाएं ये 5 हर्बल सामग्रियां
खूबसूरत बालों का मतलब है हेल्दी, मोटे और चमकदार बाल। पुराने जमाने में महिलाएं स्वस्थ बाल पाने के लिये बाजारू शैंपू नहीं बल्कि हर्बल सामग्रियों का ही प्रयोग किया करती थीं। हर्बल चीजें जैसे, रीठा, आंवला, शिकाकाई, नींबू और सिरका आदि।
शैंपू तो सन 1930 में आया, नहीं तो इससे पहले लोग अपने बालों को नेचुरल चीजों से ही साफ किया करते थे। बाजारू शैंपू बालों के लिये बड़े ही घातक हैं क्योंकि इनमें ढेर सारे कैमिकल्स पाए जाते हैं, जो बालों को रूखा और खराब कर देते हैं।
अगर आपको प्राकृतिक रूप से सुंदर बाल चाहिये और आप बाजारू शैंपू लगाने से बचना चाहती हैं, तो नीचे बताई हुई सामगरियों का प्रयोग करें। इससे चिपचिपे बाल भी बिल्कुल अच्छे से साफ हो जाएंगे। तो देर ना करें और पढ़ें इस लेख को...

1. रीठा + आमला
सामग्री: 2 चम्मच रीठा पावडर, 1 चम्मच आमला पावडर और पानी
कैसे करें प्रयोग: इन तीनों चीजों को एक कटोरे में मिक्स कर के पेस्ट बनाएं। बालों को गीला करें उस पर इस शैंपू को अच्छी तरह से लगाएं और पांच मिनट के लिये मसाज करें। जब इसमें छाग निकलने लगे तब सिर को ठंे पानी से धो लें। इसको लगाने से आपके बालों की ग्रोथ अच्छी होगी।

2. बेकिंग सोडा + आमला तेल
सामग्री: इसे तैयार करने के लिये 1 चम्मच बेकिंग सोडा, 1 कप पानी और 5 बूंद बादाम तेल चाहिये।
कैसे करें प्रयोग: इन तीनों को मिला कर पेस्ट बनाइये और सिर तथा बालों के छोर तक लगाइये। फिर सिर की कुछ मिनट तक मसाज कीजिये और फिर बालों को पानी से धो लीजिये।
सावधानी: बेकिंग सोडा बालों को रूखा बनान सकता है सलिये इसे बताई गई मात्रा से ज्यादा प्रयोग ना करें।

3. नींबू रस + खीरे का रस
सामग्री: 1 चम्मच नींबू का रस और 1 चम्मच खीरे का रस
कैसे करें प्रयोग: दोंनो सामग्रियों को मिक्स कर के कॉटन बॉल से सिर पर और बालों के छोर तक लगाएं। फिर 15 मिनट के बाद सिर को धो लें। इसे हफ्ते में दो बार प्रयोग करें। इस शैंपू से आपके बालों में चमक आ जाएगी।

4. एलो वेरा और शिकाकाई पावडर
सामग्री- ½ एलो वेरा जैल, 2 चम्मच शिकाकाई पावडर, 5 बूंद सुगंधित तेल
कैसे करें प्रयोग: सभी चीजों को मिक्स कर के बालों को गीला कर के इसे लगाएं। इससे बालों में चमक आएगी और बाल मोटे बनेंगे।

5. एप्पल साइडर वेनिगर
सामग्री: 1 चम्मच एप्पल साइडर वेनिगर और 1 कप पानी
कैसे करें प्रयोग: सिरके और पानी को मिक्स कर लीजिये और इससे बालों को धो लीजिये। फिर इसे बालों में 10 मिनट के लिये लगा रहने दीजिये और फिर ठंडे पानी से बालं को धो लीजिये।



Click it and Unblock the Notifications
