Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
जिम में कसरत करते समय ना करें बालों और त्वचा से जुड़ी ये गल्तियां
Hair Care
oi-Staff
By Super Admin
इस बात में कोई शक नहीं कि कसरत करने से रक्त प्रवाह बढ़ता है जिससे आपकी त्वचा चमकदार होती है परन्तु आप कसरत करते समय त्वचा और बालों से संबंधित कुछ गलतियां करते हैं। अत: इस बात का ध्यान रखें कि जिम से तरोताजा निकलने के लिए ये गलतियां न करें।

गलती नंबर 1: आप फाउंडेशन का उपयोग करती हैं
कसरत करते समय फाउंडेशन का उपयोग करना पूर्णत: गलत है। कॉस्मेटोलॉजिस्ट नंदिता दास के अनुसार इससे त्वचा से निकलने वाला सीबम और पसीना ब्लॉक (अवरुद्ध) हो जाता है जिसके कारण मुंहासों की समस्या हो सकती है। इसके बजाय कसरत करने से पहले मॉस्चराइज़र या ऑइल फ्री जैल का उपयोग करें।

गलती नंबर 2: पसीना रोकने के लिए आप रोल ऑन का उपयोग करती हैं
पसीना रोकने वाले साधनों तथा डियोडरेंट का उपयोग न करें क्योंकि ये आपके रोम छिद्रों को ब्लॉक कर सकते हैं जिसके कारण कसरत करते समय शरीर से विषैले पदार्थ बाहर नहीं निकल पाते। पसीना रोकने वाले साधनों में आमतौर पर एल्तुमीनियम पाया जाता है जो स्वास्थ्य से संबंधित कई समस्याओं के लिए ज़िम्मेदार होता है।

गलती नंबर 3: आप बालों का जूडा बना लेती हैं
जब आप बालों को बहुत ऊंचा बांध लेती हैं या जूडा बना लेती हैं तो उन कसरतों को करने में परेशानी आती है जिनमें लेटने की आवश्यकता होती है। इसके बजाय या तो पोनीटेल बनायें या चोटी बनायें या केवल बनाना क्लिप लगायें।

गलती नंबर 4: आप बालों को खुला छोडती हैं
ब्रेकआउट (मुंहासे) जिम से संबंधित एक आम समस्या है। नंदिता सलाह देती है कि कसरत करते समय आप अपने बालों को पीछे की ओर खींचकर बांधे ताकि बैक्टीरिया बालों से चेहरे तक न पहुँच सके। बालों को बाँधने के लिए हेयर बैंड्स का उपयोग करें तथा ध्यान रहे कि ये आपकी हेयर लाइन से दूर हों। इसके अलावा कसरत करने से बालों में कोई रह जाने वाला पदार्थ जैसे तेल आदि न लगायें क्योंकि ये आपकी त्वचा के संपर्क में आ सकता है तथा मुंहासों का कारण बन सकता है। विशेष रूप से मुंहासे प्रवण त्वचा के लिए मेकअप टिप्स का उपयोग करें।

गलती नंबर 5: कसरत करते समय आप अपने चेहरे को स्पर्श करती हैं
कसरत करते समय अपने चेहरे को न छुएं, विशेष रूप से तब जब आप कार्डियो मशीन का अन्य वज़न संबंधी कसरत कर रहे हों। जिम के उपकरणों में बैक्टीरिया होते हैं अत: बेहतर होगा कि आप अपने हाथों को त्वचा से दूर रखें।
Comments
English summary
5 skin and hair mistakes you commit when exercising at a gym
Story first published: Friday, September 9, 2016, 10:00 [IST]
Other articles published on Sep 9, 2016



Click it and Unblock the Notifications
