Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
बालों में टी ट्री ऑयल लगाएं और हर प्रॉब्लम से छुटकारा पाएं
टी ट्री ऑयल एक सुगंधित तेल है जो कि सिर की त्वचा को मेंटेन कर के बालों की ग्रोथ को बढ़ाने में सक्षम है। इसके रेगुलर यूज़ से रूसी और अन्य सिर के संक्रमण से छुटकारा मिल सकता है। सिर की खुजली, गंजापन, सिरोसिस या बालों से जूएं हटाने में इसका कोई जवाब नहीं ।
अगर आप सिर पर कैमिकल युक्त तेल या शैंपू नहीं लगाना चाहती हैं तो, आपके लिये टी ट्री ऑयल काफी काम का हो सकता है। टी ट्री ऑयल, एंटीफंगल, एंटीबैक्टीरियल, एंटीसेप्टिक और एंटीवायरल गुणो से भरा हुआ है जो कि बालों की हर समस्या से निपट सकता है।
आप टी ट्री ऑयल को सीधे सिर पर लगा सकती हैं। चाहें तो इसे किसी अन्य तेल के साथ भी मिक्स कर के लगा सकती हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको बालों में टी ट्री ऑयल लगाने के फायदे बताएंगे। आइये जानते हैं...

बालों की इन समस्याओं से मिलेगा छुटकारा
फंगस और बैक्टीरिया मारे
इसमें एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुणों की वजह से यह सिर की खाल पर मौजूद फंगस और बैक्टीरिया का नाश करता है, जिसकी वजह से रूसी दूर होती है।
READ: सफ़ेद बालों के लिए जांचे परखे 29 घरेलू उपचार
सिर को साफ कर के पोर्स खोले
टी ट्री ऑयल सिर की गंदगी को साफ करता है और रोम छिद्रों को खोलता है। बंद और गंदगी से भरे रोम छिद्रों की वजह से बालों की ग्रोथ ठीक से नहीं हो पाती।
सिर में नमी पहुंचाए
सिर पर इस तेल को लगाने से सिर का प्राकृतिक तेल सिर में ही बना रहता है। इससे बाल रूखे होने से बच जाते हैं और हमेशा शाइन करते हैं।
बालों की जड़ें बनें मजबूत
टी ट्री ऑयल बालों की जड़ों को मजबूत बनाता है, जिससे बाल कम झड़ते हैं। इसे लगाने से बालों में रूखेपन की भी समस्या दूर हो जाती है।
अत्यधिक तेल नियंत्रित करे
टी ट्री ऑयल ना केवल सिर की खाल को मॉइस्चराइज़ करता है बल्कि सिर से अत्यधिक तेल को निकलने से भी रोकता है। जब सिर से अत्यधिक तेल निकलेगा तो पोर्स बंद हो जाएंगे जिससे हेयर लॉस होगा और बाल खराब हो जाएंगे।



Click it and Unblock the Notifications
