Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
मज़बूत बाल चाहिये तो बालों में लगाएं बेसन का हेयर मास्क
चेहरे और त्वचा की खूबसूरती निखारने के लिए बेसन का प्रयोग प्राचीन काल से होता रहा है। बेसन त्वचा को साफ़ करता है और पुरानी त्वचा से छुटकारा दिलाता है। लेकिन क्या आपको पता है बेसन बालों के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है? क्या बेसन बालों को लम्बा और घना बनाता है?
बिलकुल। बेसन ना सिर्फ त्वचा के लिए बल्कि हमारे बालों के लिए भी बहुत फायदेमंद है। ये एक प्राचीन और प्रयोग किया गया तरीका है जिससे आपके बाल मज़बूत, स्वस्थ और लम्बे होते हैं। अगर आपको मज़बूत बाल चाहिए तो ये बेसन हेयर मास्क सबसे अच्छा विकल्प है।
चाहे आपके बाल बिलकुल बेजान हों या बेहद रूखे-सूखे, बेसन इन सबके के लिए फायदेमंद है। बेसन मास्क से बालों की हर तरह की समस्या का समाधान होता है। बेसन मास्क की कुछ विधियाँ इस प्रकार हैं:

1. बेसन और दही:
बेसन और दही के मिश्रण से बालों की जड़ें और सिर की त्वचा में नही जान आ जाती है। इससे बाल लम्बे होते हैं। दही में एंटी-ऑक्सीडेंट और ज़रूरी जीवाणु होते हैं जो बालो की जड़ों और सिर की त्वचा में मौजूद गन्दगी से लड़ते हैं। थोडा सा बेसन लेकर इसको थोड़ी सी दही में मिलाएं। अगर आपके सी की त्वचा में खुजली होती है तो इस मिश्रण में थोड़ी सी हल्दी डाल लें। अब इस मास्क को बालों की जड़ों में लगाएं। अब अपने सिर पर शावर कैप पहन लें और इसे आधे घंटे के लिए छोड़ दें। आधे घंटे बाद गुनगुने पानी से बालों को धो लें।

2. बेसन और अंडे:
बेसन और अंडे बेजान और रूखे-सूखे बालों के लिए बहुत फायदेमंद है। ये शैम्पू और कंडीशनर की जगह प्रयोग किया जा सकता है। दो चम्मच बेसन में एक अंडे की सफेदी मिलाएं। दोनों को अच्छे से मिलाएं और इसमें एक चम्मच नींबू और शहद मिलाएं। सभी को अच्छे से मिलाएं। अब इस मास्क को बालों की जड़ों में अच्छे से लगाएं। थोड़ी देर इसे सूखने दें। अब गुनगुने पानी से बालों को धो लें।

3. बेसन और जैतून का तेल:
बेसन को जैतून के तेल यानि ओलिव ऑइल के साथ मिला कर बालों में लगाया जा सकता है। इससे बाल लम्बे और घने होते हैं। 2-3 चम्मच बेसन लें और इसमें थोड़ा सा जैतून का तेल मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट बना लें। अब इसे बालों की जड़ों में अच्छे से लगायें और कुछ समय के लिए छोड़ दें। ध्यान रखें कि बाल बहुत ज्यादा सूख न जाएं। अब इसे गुनगुने पानी से धो लें।

4. बेसन और बादाम पाउडर:
थोड़ा सा बेसन बादाम पाउडर के साथ मिलाएं। अब इसमें थोड़ा सा नींबू का रस, शहद और दही मिलाएं। सभी को अच्छे से मिलाएं। अब इस मास्क को बालों की जड़ों में लगायें। थोड़ी देर के लिए इस छोड़ दें। इस तरीके को हफ्ते में दो बार दोहरायें। इससे आपको स्वस्थ, मज़बूत और लहराते बाल मिलेंगे। अगर आपके बाल बहुत खराब हो रहे हैं तो इस मिश्रण में विटामिन E तेल की कैप्सूल मिला सकते हैं।

5. बेसन और मेयोनेज़:
मेयोनेज़ बालों के लिए बहुत अच्छा होता है। अगर इसे बेसन के साथ मिला कर बालों में लगाया जाता है तो नतीजे बहुत ही बेहतरीन होते हैं। 6 चम्मच मेयोनेज़ में 3 चम्मच बेसन मिलाएं। अब इस मिश्रण में शहद मिलाएं। इस मास्क को पूरे बालों में अच्छे से लगाएं।

बेसन को बालों में इस्तेमाल करने के फायदे:
1. ये आपके बालों को मज़बूत बनाता है।
2. ये सिर की त्वचा को साफ़ करता है और रूखी होने से बचाता है।
3. ये जड़ों को साफ़ करता है।
4. दोमुंहे बालों के लिए भी बहुत फायदेमंद है।
5. ये बालों को मुलायम और चमकदार बनाता है।

बेसन को बालों में लगाने का तरीका:
गीले चम्मच का प्रयोग ना करें। हमेशा बेसन को एयरटाइट डिब्बे में रखें। इसे ठंडी जगह पे रखें। फायदे पाने के लिए बेसन को अपनी त्वचा और बालों पर नियमित रूप से प्रयोग करें।



Click it and Unblock the Notifications
