Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
खूबसूरत बाल चाहिये तो लगाइये मेथी से बने हेयर मास्क
आज हम आपको मेथी से बनने वाले कुछ आसान से हेयर पैक बनाना सिखाएंगे, जो आपके बालों पर जादुई सा असर दिखाएंगे। आइये जानते हैं ये कैसे बनते हैं।
खूबसूरत और मजबूत बाल अच्छी सेहत का भी सबूत होते हैं। हर किसी की चाह होती है कि उसके बाल लंबे, घने और मजबूत बनें। वैसे तो आज कल बाजार में ढेर सारे प्रॉडक्ट मौजूद हैं, लेकिन मेथी के दानों का कोई मुकाबला नहीं।
मेथी एक प्राकृतिक मसाला है, जो खाने में स्वाद बढाने के साथ साथ बालों की भी केयर करती है। मेथी में प्रोटीन, विटामिन सी, आयरन, निकोटिनिक एसिड और लेसीथिन पाया जाता है जो बालों की जड़ों को मजबूत बनाते हैं।

आज हम आपको मेथी से बनने वाले कुछ आसान से हेयर पैक बनाना सिखाएंगे, जो आपके बालों पर जादुई सा असर दिखाएंगे। आइये जानते हैं ये कैसे बनते हैं।

रूसी दूर करने वाला मास्क
रूसी दूर करने के लिये मेथी के दाने को पीस कर उसमें नींबू का रस मिलाएं। मेथी को एक रात पहले भिगो लेना चाहिये जिससे सुबह वह पीसी जा सके।

मेथी और दही
मेथी की पत्तियों को उबालिये और फिर उसका जूस निकालिये। फिर उसमें थोड़ी सी दही मिला कर अपने सिर पर लगाइये।

मेथी और आमला
अगर बाल सफेद हो रहे हैं, तो थोड़ा सा मेथी पावडर, आमला पावडर और नींबू का जूस मिक्स कर के लगाएं। फिर इसे सूखने दें और ठंडे पानी से धो लें।

मेथी और दूध से बनाएं हेयर कंडीशनर
मेथी के दाने से तैयार पावडर और दूध को मिला कर प्राकृतिक कंडीशनर बनाया जा सकता है।

मेथी और अंडा
अगर आपके बाल काफी रूखे हैं तो, आप उस पर मेथी और अंडे का पेस्ट लगा सकती हैं। मुठ्ठी भर मेथी को पानी में भिगो दें और दूसरे दिन उसे पीस कर पेस्ट बना लें। फिर उसमें अंडा मिलाएं और रिजल्ट देंखे।
मेथी और पानी
यह एक आसानी से बनने वाला हेयर पैक है। थोड़ी सी मेथी को रातभर के लिये पानी में भिगो दीजिये। फिर उसे पीस कर पेस्ट बनाइये और सिर पर 45 मिनट के लिये लगाइये।



Click it and Unblock the Notifications
