Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
बालों में हेयर कलर करवाने से पहले पढ़ें ये जरुरी बातें
अगर बालों में कलर करवा लिया जाए तो वे दिखने में सुंदर लगते हैं। काले बालों को सुनहरा या बरगंडी रंग में रंगवाना मानों आज कल फैशन सा बन गया है। पर कहीं यही बाल कल आपके लिये बड़ी मुसीबत ना बन जाएं।
ऐसा हम इसलिये कह रहे हैं क्योंकि कई बार आप फैशन में आ कर बालों को कलर तो करवा लेती हैं, लेकिन बाद में उनका रंग बड़ी जल्दी फेड हो जाता है और आपको लगता है कि यह आपकी नहीं बल्कि पार्लर वाली की गलती है। आइये जानते हैं कि बालों को कलर करवाने से पहले हमें किन किन बातों का ध्यान रखना चाहिये।

बालों को कलर करवाने से पहले करें ये काम
अपने बालों में दो मुंहे बाल चेक करें, अगर हैं तो उन्हें ट्रिम करवा लें। हेयर कलर इन दो मुंहे बालों को रूखा दिखा सकते हैं। अपने बालों को कलर करवाने के एक रात पहले ही धो लें। अत्यधिक साफ बाल और अत्यधिक गंदे बाल, दोनों ही चीजें आपके हेयर कलर का सही शेड छुपा सकते हैं।

बालों में कलर करवाने से तीन दिन पहले उनमें गरम तेल से मालिश करें, इससे कलर अच्छी तरह से चढ़ेगा। अगर आप घर पर ही अपने बालों को रंगने वाली हैं तो अमोनिया, कोल तार और लेड जैसे घातक तत्वों से अपने बालों को डाई ना करें क्योंकि इससे बाल खराब हो सकते हैं। हमेशा प्राकृतिक चीजें ही चुनें।

बालों को कलर करवाने के बाद क्या करें
कलर करवाने के 48 घंटों तक बालों को ना धुलें, जिससे कलर अच्छी तरह से बालों में समा जाए। जब भी बाल धुलें तो अच्छे शैंपू और कंडीशनर का ही प्रयोग करें। खासतौर पर ऐसे शैंपू का जो कलर वाले बालों के लिये बनाया गया हो। बालों को धूप की किरणें काफी नुकसान करती हैं।

इससे बाल रूखे और जल्दी फेड हो जाते हैं। बालों को रोज रोज ना धोएं। इसके अलावा हल्के गरम या ठंडे पानी का ही प्रयोग करें क्योंकि बहुत ज्यादा गरम पानी बालों का रंग उड़ा सकता है।
बालों को कलर करवाने के हर दो हफ्ते बाद उन्हें प्रोफेशनल हेयर स्पा ट्रीटमेंट दें। इससे बालों में नमी बरकरार रहेगी और रंग भी वैसे का वैसा ही बना रहेगा।



Click it and Unblock the Notifications
