Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
रूसी और झड़ते हुए बालों को रोके हिना पैक
हिना केवल बालों को कलर देने के लिये ही नहीं होती बल्कि यह एक ऐसी जड़ी बूटी है जो बालों में चमक भी बढ़ाती है और रूसी तथा हेयरलॉस भी दूर करती है। हिना का हेयर पैक हफ्ते में एक या दो दिन लगाने से बालों में मानों जान आ जाती है।
READ: क्या बालों के लिये हिना फायदेमंद है?
अगर आपके बालों में रूसी हो गई है और कोई भी इलाज काम नहीं कर रहा है तो हिना पैक लगाइये। हिना एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुणों से भरी है जो कि सिर के इंफेक्शन को दूर करती है। आप हिना को कई तरीके से यूज़ कर सकते हैं, जिसके नीचे दिये गए बिंदु आपकी मदद करेंगे।

1. अंडा, ऑलिव ऑइल और हिना: 3 चम्मच हिना में 1 चम्मच ऑलिव ऑइल और 2 चम्मच अंडे का सफेद वाला भाग मिलाएं। फिर इसका पेस्ट सिर पर लगाएं और 30 मिनट के बाद सिर को शैंपू से धो लें।
2. हिना, नींबू और दही: हिना को नींबू और दही के साथ मिक्स कर के असमय सफेद होते हुए बालों को रोका जा सकता है।
3. हिना, ऑलिव ऑइल और वेनिगर: 4 चम्मच हिना में 1 चम्मच ऑलिव ऑइल और वेनिगर मिलाएं। इसका पेस्ट बनाएं और सिर पर लगाएं। फिर कुछ देर के बाद सिर को धो लें।
4. सरसों का तेल और हिना पैक: सबसे पहले सरसों का तेल गरम कर लें, फिर उसमें 2 चम्मच हिना के पत्ते मिलाएं। फिर इस तेल को ठंडा करें। उसके बाद इस तेल को सिर पर लगा कर रात भर ऐसे ही रहने दें। सुबह सिर को धो लें। इससे आपको रूसी से छुटकारा मिलेगा और बाल भी नहीं झडे़ंगे।
5. हिना, ब्लैक टी, अंडा या तेल: हिना पाउडर को ताज़ी बनाई हुई ब्लैक या ग्रीन टी में रातभर के लिए भिगो दें। सर पर लगाने से पहले, थोड़े से तेल या फेंटे हुए अंडे के साथ मिलाएं। 1 घंटे बाद धो लें। यह बालों में जान लाएगी और चमक बढ़ाएगी



Click it and Unblock the Notifications
