Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
आजमाइये ये 6 तरीके जिससे बालों से आती रहे हर वक्त खुशबू
यह काफी नहीं है कि आपके बाल केवल दिखने में ही खूबसूरत लगें, बल्कि अगर उनमें खुशबू है तो आप किसी का भी ध्यान अपनी ओर खींच सकती हैं। बालों में खुशबू भरने के लिये आपको महंगे सीरम का प्रयोग करना जरुरी नहीं है बल्कि आप तो प्राकृति चीजों का भी प्रयोग कर सकती हैं।
बालों को अगर खुशबूदार बनाना है तो उन्हें गंदा बिल्कुल मत छोडिये। क्या आप जानती हैं कि खुशबूदार तेल लगाने से भी आपके बाल महकदार बन सकते हैं। आज हम आपको कुछ आसान उपाय बताएंगे जिससे आप अपने बालों को महका सकती हैं।

अगर आपके सिर में काफी ज्यादा पसीना आता है तो, नीचे दिये गए एक भी उपाय काम नहीं करेंगे। अच्छा होगा कि आप अपने बालों को हमेशा ड्राई रखें।

बॉडी स्प्रे
अपने बालों पर बॉडी स्प्रे भी छिड़क सकती हैं। इससे आपके बालों में दिनभर खुशबू रहेगी। एक अच्छी क्वालिटी का स्प्रे खरीदें और उसे बालों से थोड़ी दूर पर स्प्रे करें, नहीं तो इसमें मौजूद कल्कोहल बालों की जड़ों को नुकसान पहुंचा सकता है।

खुशबूदार शैंपू लगाएं
रेगुलर शैंपू खरीदने के मुकाबले खुशबूदार शैंपू थोड़ा महंगे हेाते हैं। मगर कुछ खास मौके के लिये आपके पास इस तरह का शैंपू भी होना चाहिये।

ड्राय शैंपू
जब आपके पास बालों को शैंपू करने का समय ना हो तो, आपको ड्राय शैंपू लगाना चाहिये। इससे आपके बाल ना तो चिपचिपे होंगे और उनमें अच्छी सी खुशबू भी आती रहेगी।

लीव-ऑन कंडीशनर
बहुत सारे लीव ऑन कंडीशनर में फलों की खुशबू आती है, जो कि काफी अच्छी लगती है। ये बालों को नमी प्रदान करते हैं। बालों में कंडीशनर लगाने का सही तरीका

तकिये का कवर चेंज करें
अपने तकिये के कवर को हर हफ्ते बदलें क्योंकि तकिये के कवर पर धूल मिट्टी जल्दी भर जाती है।

हेयर मास्क लगाएं
अपने बालों में हर हफृते एक हेयर मास्क लगाएं। इनसे मिलने वाली खुशबू पूरे हफ्ते बालों में रहती है। इसके अलावा यह आपके बालों में मजबूती भी भरता है।



Click it and Unblock the Notifications
