Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
हर दिन में बालों में तेल लगाने के फायदे और नुकसान
क्या आपने ऐसा सुना है कि हर दिन बालों में तेल लगाने से वो जल्दी सफेद हो जाते हैं...अरे ऐसा बिल्कुल नहीं है। बल्कि हर दिन बालों में ऑयल लगाने से वह अधिक मजबूत हो जाते हैं और जल्दी सफेद भी नहीं होते हैं।
हां, बस एक समस्या होती है कि बालों में तेल पड़ा होने पर उनमें गंदगी ज्यादा चिपकती है और सही से न धुलने पर वो वाकई में झड़ना शुरू हो सकते हैं। इसलिए, हर दिन बालों को धुलना आवश्यक हो जाता है।
तेल लगाने के बाद बालों को गर्म पानी से धुलना चाहिए ताकि पूरा का पूरा तेल और चिपचिपाहट निकल जाएं। आइए जानते हैं बालों में नियमित रूप से तेल लगाने से क्या फायदे होते हैं:

1. रूखापन नहीं रहता -
अगर आप बाल बहुत जड़जड़ और रूखे हैं तो हर दिन बालों में ऑयल लगाएं और बालों को पूरा पोषण प्रदान करें। इससे बालों का रूखापन समाप्त हो जाएगा।

2. मुलायम और चमकदार बाल -
तेल से अच्छी तरह मसाज करने पर बालों में नमी आती है और वो मुलायम व चमकदार बनते हैं। ऐसा करने से सिर में रक्तसंचार भी अच्छा होता है जिससे सिर की त्वचा भी रूसीरहित हो जाती है।

3. प्रदूषण से बचाव -
बालों में तेल पड़ा होने से उनमें सीधे गंदगी नहीं लगती, बल्कि तेल वाले बालों में ही चिपक जाती है जिसके कारण वो गंदगी बालों को ध्ुालने के साथ निकल जाती है। साथ ही पराबैंगनी किरणों का भी बालों पर असर नहीं पड़ता है।

4. बालों को सफेद होने से बचाए -
बालों में नियमित रूप से तेल लगाने पर वो जल्द से सफेद नहीं होते हैं। हर दिन रात को 10 मिनट तक बालों की तेल डालकर मसाज करें, इससे बालों को जड़ों तक पूरा पोषण मिलेगा।

5. रूसी दूर करें -
अगर बालों में बहुत ज्यादा रूसी है तो इसका मतलब है कि त्वचा में रूखापन है। तेल से नियमित मसाज करने पर ये रूखापन दूर हो जाता है और रूसी दूर हो जाती है।

6. बालों को प्रोटीन मिलें -
बालों में तेल डालने से बालों को प्रोटीन मिलता है जिससे वो मजबूत बनते हैं। बादाम तेल, आवंला तेल, सरसों का तेल आदि डालने से बाल अच्छे हो जाते हैं।

7. बालों को लम्बा बनाएं -
जो लड़कियां लम्बे बालों की शौकीन हैं वो सबसे पहले अपने बालों को मजबूत बनाएं और उन्हें तेल लगाकर पोषित करें।



Click it and Unblock the Notifications
