Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
जहां बाल नहीं हैं, वहां भी बाल उगाएगा प्याज का जूस
क्या आपके बाल बहुत झड़ रहें है? क्या आपने सब कुछ आज़माया लेकिन फिर भी कोई फर्क नहीं पड़ रहा है? अगर ऐसा है तो आज हम आपको प्याज के जूस मास्क के बारे में बताने जा रहें
क्या आपके बाल बहुत झड़ रहें है? क्या आपने सब कुछ आज़माया लेकिन फिर भी कोई फर्क नहीं पड़ रहा है? अगर ऐसा है तो आज हम आपको अनियन जूस मास्क के बारे में बताने जा रहें हैं।
प्याज़ में कई तरह के एंटी बेक्टिरियल गुण होते हैं, जिसकी वजह से डैन्ड्रफ ठीक होता है साथ ही बाल ज्यादा ऑयली नहीं लगते और बैक्टीरिया को भी ख़त्म करता है। इसके अलावा, प्याज में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जिससे सफ़ेद बाल भी काले होने लगते हैं।
यह कुछ प्याज़ के उपाएँ हैं जिन्हें करने से आप गंजेपन से छुटकारा पा सकते हैं।

स्टेप 1:
प्याज़ छील लें इसे अच्छे से धो लें और काट लें। अब इसे ब्लेंडर में अच्छे से पीसे। इसके पल्प को छानि से अच्छे से छान के रख दें।

स्टेप 2:
अब 2 बड़े चम्मच नारियल के तेल को एक पैन में गर्म करे। नारियल के तेल में लॉरिक एसिड होता है जिससे नए बालों को निकलने में मदद मिलती है।

स्टेप 3:
अब इसमें 1 चम्मच जैतून का तेल मिलाएं और दो मिनट तक धीमी आंच पर गर्म करें। इसके बाद इसे ठंडा होने के लिए रख दें। जैतून के तेल में मॉइस्चर होता है जिससे बालों की नमी बनी रहती है।

स्टेप 4:
अब इस गुनगुने तेल में प्याज का रस मिलाएं, साथ ही इसमें नींबू का रस मिलाएं। इससे प्याज़ की महक नहीं आएगी। नींबू में मौजूद विटामिन सी बालो में चमक लाता है और घने बनता है।

स्टेप 5:
अब अपने बालों को अच्छे से सुलझा लें जिससे उसमें कोई गाठ ना रह जाएँ। इसके लिए बालों को दो भाग में बाट लें और बालों को अच्छे से सुलजाएं। जिससे बाल टूटे नहीं।

स्टेप 6:
अब इस मिश्रण को अपने बालों में उंगलियों की मदद से अच्छे से लगाएं। और 5 मिनट तक धीरे धीरे मसाज करें। इससे तेल बालों की जड़ों में अच्छे से ऐब्सॉर्ब हो जायेगा।

स्टेप 7:
इस मास्क को 45 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद आर्गेनिक शैंपू से अपने बाल धोएं। अगर आपके बाल ऑयली है तो कंडीशनर का प्रयोग ना करें।

स्टेप 8:
अगर आपके बाल घुंघराले हो गये हैं, तो इसके लिए नारियल के तेल की कुछ बूँदें अपने हाथ में लें और बालों के आखिर में लगाएं। ज्यादा तेल ना लें क्योंकि इससे फिर आपके बाल ऑयली लगने लगेंगे।

चेतावनी
प्याज के रस को बालों में लगाने से पहले इसका एक पैच टैस्ट कर लें। क्योंकि इसमें मौजूद सल्फर से एलर्जी होने का डर रहता है।

आखिरी बात
अनियन जूस हेयर मास्क के इस्तेमाल से आपके बाल झड़ना बंद हो जाएंगे साथ ही गंजापन भी दूर होगा। इसके लिए 2 महीने तक इसका नियमित रूप से इस्तेमाल करें।



Click it and Unblock the Notifications
