Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
बालों की लंबाई बढ़ाने के आसान उपाय
बालों को एकदम से लम्बा करने का कोई तरीका नहीं होता है। रात भर में इंच भर भी बालों को लम्बा नामुमकिन है। अगर आपका हेयरकट बुरा हो जाता है तब यह स्थिति और ज्यादा बद से बदतर लगती है कि आपके बाल जल्दी क्यूं नहीं लम्बे हो जाते हैं।
आमतौर पर, एक महीने में सिर्फ आधा इंच बाल ही बढ़ते हैं, और अगर आपके बाल स्वस्थ हैं तो वो कभी दोमुँहें नहीं होंगे। एक प्वाइंट के बाद बालों का लम्बा होना रूक जाता है। ऐसे में हमें लगता है कि अभी तक ठीक से बढ़ रहे थे, अचानक से इनकी लम्बाई बढ़ना थम क्यूं गई है।
अगर आपको अपने बालों को लम्बे करने का शौक है तो निम्नलिखित ट्रिक्स और टिप्स को ध्यान में रखें, ये आपके लिए काफी उपयोगी साबित होगी:

नियमित ट्रिम करवाइये:
हर 2-4 सप्ताह में अपने बालों को हल्का सा ट्रिम करवा लें। यह आपको अजीब लग सकता है लेकिन वाकई में इससे बालों की ग्रोथ फास्ट हो जाती है और इनमें चमक भी बनी रहती है। साथ ही दोमुँहें बाल भी निकल जाते हैं।

कंडीशनर
जब भी अपने बालों को वॉश करें, तो कंडीशनर अवश्य लगाएं। इससे बालों को पर्याप्त पोषण और मॉश्इचर मिलता है। साथ ही अगर शैम्पू का कोई हार्मफुल इफेक्ट होता है तो ये उसे भी सही कर देता है।

हेयर मास्क:
हर सप्ताह, बालों में हेयर मास्क अवश्य लगाएं। आप हेयरमास्क को घर पर भी बना सकते हैं। अगर आपको हेयरमास्क का कोई आईडिया नहीं है तो आप ऑयल ट्रीटमेंट भी बालों को दे सकती हैं। इससे बालों को नमी मिलती है और वो मुलायम हो जाते हैं।

सॉटिन तकिया प्रयोग करें:
बालों को स्वस्थ बनाना है तो सॉटिन का तकिया लगाएं, इससे हेयरफॉल कम होगा और बालों की नमी भी तकिए के द्वारा नहीं सोखी जाएगी।

सिर की मसाज :
सिर की मसाज करने से रक्त का संचार अच्छा हो जाता है, इससे बालों की ग्रोथ बढ़ जाती है। सिर की मसाज करने से नए बाल भी उगते हैं। खोपड़ी की मृत त्वचा भी निकल जाती है।

नियमित धुलें:
अगर आपके बाल रूखे रहते हैं तो उन्हें ऑयलिंग करके किसी अच्छे शैम्पू से धुलें। बाल ज्यादा रूखे होने पर सप्ताह में दो बार अवश्य धुलें। इससे बाल हेल्दी हो जाते हैं और बालों में पाया जाने वाला ऑयल, बालों को अधिक शाइनी बना देता है।

बालों को ब्रश करें:
बालों को दिन में कम से कम तीन बाल ब्रश जरूर करें। सोने से पहले बालों को खुला रखें और अच्छे से कंघी करके ही सोएं। जब बाल गीले हों, तो उन्हें कभी ब्रश न करें, इससे वह टूट जाते हैं। बालों को प्यार से सुलझाएं, वरना वो कमजोर पड़ जाते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
