Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
एक नींबू दूर करे बालों की अनगिनत समस्याओं को

नींबू के कई स्वास्थ्य और सौंदर्य लाभ हैं। नींबू न केवल बालों को झड़ने से बचाता है या फिर न केवल सिर की समस्या को भी दूर करता है बल्कि इसके अलावा नींबू के और भी कई प्रयोग हैं, जिनके बारे में हमें ज्यादा कुछ नहीं पता हो पाता।
Rs.500 & Rs1000 Gone! But Shop On with Our Latest Bank Offers on Fashion Apparels
आइये जानते हैं विटामिन सी और सिट्रस एसिड से भरपूर एक नींबू आपके बालों की अनगिनत समस्याओं को कैसे हल कर सकता है।

सिर की खुजली को दूर करे
सिर की खुजली दूर करने के लिये अथेली पर थोड़ा सा नींबू का जूस लें और उससे सिर की मसाज करें। फिर आधे घंटे के लिये रूके और गुनगुने पानी से सिर को धो लें।

ऑइली बालों को दूर करे
अगर सिर काफी ज्यादा ऑइली रहता है तो सिर पर नींबू का रस लगाएं। इसे कुछ घंटों रखें और फिर बालों को गुनगुने पानी से धो लें।

रूसी से छुटकारा दिलाए
नींबू में भारी मात्रा में सिट्रस एसिड होता है, जिससे रूसी प्राकृति रूप से दूर होती है। इसे लगाने के लिये पहले नींबू के रस में थोड़ा सा पानी मिक्स करें और फिर उसे सिर पर लगाएं।

बालों को स्ट्रेट करे
एक चौथाई कप नींबू का रस लें और उसमें 10 बूंद नारियल तेल की मिलाएं। इस मिश्रण को सिर पर लगा कर आधे घंटे के लिये छोड़ दें। फिर बालों को गुनगुने पानी से धो लें। कोशिश करें कि इस मास्क से पूरे बाल कवर हो जाएं। फिर एक मोटा कंघा ले कर उससे बालों को नींच की ओर छोड़ें।

स्कैल्प को स्क्रब करे
यदि आप नींबू से सिर की त्वचा को स्क्रब करेंगी तो, उसमें से जमी हुई गंदगी और दूषित पदार्थ निकलेगा। तो अगर आपको रूसी आदि दूर करनी है तो सिर को नींबू के छिलके से स्क्रब करें।

बालों को बढ़ाने के लिये
अगर आप चाहती हैं कि आपके बाल जल्दी जल्दी बढ़ें, तो उनको विटामिन सी देना बहुत जरुरी है। इसके लिये आप नारियल तेल, जैतूतन और नींबू का रस मिला कर सिर पर लगाएं। फिर इसे कुछ घंटे रख कर बाल को धो लें।

दो मुंहे बालों से छुटकारा दिलाए
सबसे पहले दो मुंहे बालों को काट लीजिये और फिर बालों में नींबू का रस लगाइये। नींबू के रस के साथ जैतून का तेल भी मिक्स कर के लगाएं। फिर बालों को धो कर शैंपू कर लें।

बालों का छड़ना रोके
अगर आपके बाल काफी ज्यादा झड़ते हैं, तो थोड़े से नींबू के रस में जीरा पावडर और काली मिर्च पीस कर मिलाएं। फिर इसे सिर पर लगाएं और बाद में हल्के गरम पानी से धो लें।



Click it and Unblock the Notifications
