Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
ठंड में कैसे रखें अपने बालों का ख्याल
ठण्ड का मौसम पूरी तरह से आने के पहले हम आपको बालों की देखभाल से संबंधित कुछ सुझाव दे रहे हैं। यदि सूची में दिए गए इन सुझावों का नियमित तौर पर इस्तेमाल किया जाए तो ठण्ड के दौरान रूखे बालों की समस्या से बचा जा सकता है।
कुछ उपायों से सिर में आने वाले पसीने और अतिरिक्त नमी को रोका जा सकता है। पसीने और नमी के कारण सिर की त्वचा चिपचिपी हो जाती है तथा उससे दुर्गन्ध आने लगती है।
रूसी को जड़ से मिटाने के लिये लगाएं एलोवेरा
दूसरी ओर यहाँ ठण्ड में बालों की देखभाल से संबंधित जो उपाय बताए गए हैं वे ठंडी हवा में जाने पर बालों को होने वाले नुकसान से भी बचाते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार जब बालों को सूर्य की रोशनी कम मात्रा में मिलती है तो बालों के सिरे कमज़ोर और निर्जीव दिखने लगते हैं। वैज्ञानिक बताते हैं कि सूर्य की रोशनी से सिर की त्वचा में रक्त परिसंचरण बढ़ता है।
अत: हम इस निष्कर्ष पर पहुँचते हैं कि बालों की वृद्धि के लिए विटामिन डी बहुत आवश्यक है। अत: इस ठण्ड के मौसम के दौरान अपने सुन्दर बालों पर अधिक ध्यान दें। इन प्राकृतिक पदार्थों से इनकी प्यार से देखभाल करें तथा केमिकल्स युक्त पदार्थों से बिलकुल दूर रहें। यहाँ ठण्ड में बालों की देखभाल से संबंधित कुछ सुझाव दिए जा रहे हैं जिसका पालन प्रत्येक महिला को अवश्य करना चाहिए।

बालों को हाईड्रेटेड रखें
ठण्ड के मौसम में बालों को हाईड्रेटेड रखें। सप्ताह में दो बार बाल अवश्य धोना चाहिए। अपने सिर की त्वचा और बालों को पूरी तरह सुखाएं और ब्लो ड्रायर का उपयोग न करें।

तेल लगायें
बालों को स्वस्थ बनाने के लिए तेल बहुत आवश्यक है। ठण्ड के दौरान बालों को दोमुंहा होने से बचाने के लिए सप्ताह में कम से कम एक बार गरम तेल से बालों की मालिश करें। गरम तेल से सिर की मालिश करने से शरीर का तापमान भी बढ़ता है।

हेयर पैक्स का उपयोग करें
महीने में कम से कम तीन बार बालों में प्रोटीन हेयर पैक लगायें। हेयर पैक से सिर की त्वचा को पोषण मिलता है, बाल बढ़ते हैं तथा बालों का गिरना रुकता है। अपने बालों की बनावट के अनुसार हेयर पैक चुनें।

बालों के लिए किसी भी प्रकार के उपकरणों का उपयोग न करें
ठण्ड में सूरज की रोशनी कम होती है। इसका यह अर्थ नहीं कि जब भी आप बाल धोएं तब आप ड्रायर का उपयोग करें। इन उपकरणों से दूर रह कर बालों की कई समस्याओं से बचा जा सकता है।

सूरज की रोशनी में बैठें
ठण्ड में बालों की देखभाल का सबसे अच्छा तरीका है कि जब भी आपको मौका मिले आप सूरज की रोशनी लेने का प्रयत्न करें। बालों के विकास के लिए विटामिन डी बहुत आवश्यक है। तो ठण्ड में जब भी सूर्य निकले तो उसकी रोशनी का उपयोग करें।

अपने बालों की प्यार से देखभाल करें
स्पा ट्रीटमेंट भी ठण्ड में बालों की देखभाल करने का एक तरीका है। घरेलू उपचार जैसे नीबू और गुलाब मिश्रित हेयर स्पा, दही और अंडा मिश्रित स्पा और हरी पत्तेदार सब्जियों का स्पा आदि कुछ विकल्प हैं जिनका उपयोग आप अपने बालों पर कर सकते हैं। थंबनेल दिखाएँ

केवल घर में बने शैंपू का ही उपयोग करें
विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि बालों के लिए किसी भी मौसम में घर में बने शैंपू ही उत्तम होते हैं। घर में बने इन शैंपू में किसी भी प्रकार के केमिकल्स नहीं होते या इनका कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होता। अत: ठण्ड में घर में बने शैंपू का उपयोग करना बुद्धिमानी है।



Click it and Unblock the Notifications
