Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
बालों में लगा कर देंखे आम और पाएं ये 10 फायदे
क्या आपको पता है कि यह बालों के लिए कितना फायदेमंद हैं। इसका हेयर पैक बालों के लिए के लिए कई तरह से फायदेमंद है। इसे आप शहद, एलोवेरा, दही या किसी अन्य चीज़ में मिला कर लगा सकती हैं।
बालों की समस्या से हर दूसरा व्यक्ति परेशान रहता है। उम्र के साथ बालों का घनापन कम होना या पतला हो जाना और झड़ना एक आम बात है। हालांकि ये समस्या केवल बढ़ती उम्र का परिणाम नहीं है बल्कि अन्हेल्दी डायट, लाइफस्टाइल और स्ट्रेस भी इसके मुख्य कारण हैं। बोल्डस्काई इसीलिए आज आपको एक ऐसी चीज़ के बारे में बताने जा रहा है जिसे सुन कर आप भी हैरान रह जाएंगे। जिससे आप के बाल पहले की तरह खूबसूरत हो जाएंगे। फलों का राजा आम जी हाँ , आम जिसे आप बड़े ही चाव से खाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि यह बालों के लिए कितना फायदेमंद हैं। इसका हेयर पैक बालों के लिए के लिए कई तरह से फायदेमंद है। इसे आप शहद, एलोवेरा, दही या किसी अन्य चीज़ में मिला कर लगा सकती हैं। इसे लगाने से आपको महीने भर में ही परिवर्तन दिखना शुरू हो जायेगा।
नोट: इसे प्रयोग करने से पहले एक पैच टेस्ट जरूर कर लें।
बालों की देखभाल के लिए मैंगो हेयर पैक के फायदे।

1. बाल को पोषण देता है
मैंगो हेयर पैक को बालों पर लगाने से, बालों को पोषण मिलता है, इसके साथ ही यह आपके बालों को घना और स्वस्थ बनता हैं। यही नहीं आम में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट की वजह से आपके बाल खूबसूरत और मजबूत होते हैं।

2. बाल का विकास
अगर आपको लंबे बालों की चाह है तो अपने बालों पर मैंगो हेयर पैक लगाएं। इससे आपके बालों को मजबूती मिलेगी साथ ही आपके बाल लंबे और घने होने लगेंगे।

3. डैंड्रफ
डैंड्रफ एक ऐसी समस्या है जिसे आसानी से छुटकारा नहीं मिलता है। लेकिन आम एक ऐसा फल है जिसमें एंटीसेप्टिक गुण पाए जाते हैं जिससे डैंड्रफ ठीक हो जाता है। आम को किसी अच्छे प्राकृतिक सामग्री के साथ मिलाएं और आपने बालों पर लगाएं। इससे बालों का डैंड्रफ जल्दी ठीक होगा।

4. बालों को सफ़ेद होने से बचाये
आम में मौजूद विटामिन ए और सी से बालों का सफ़ेद होना रुक जाता है। इसके लिए हफ्ते में एक बार पका हुआ आम अपने बालों पर लगाएं। इससे बालों की जड़ें मजबूत होंगी और बाल भी स्वस्थ होने लेंगें। यह बाजार में मिलने वाले हेयर कलर के ज्यादा सुरक्षित है।

5. डल बालों को शाइन दे
डल या मुरझाये बालों से आपकी सुंदरता में कमी आती है। बालों की सुंदरता को बनाये रखने के लिए दुकान से खरीदे गए सीरम की बजाये मैंगो हेयर पैक लगाएं। आम में मौजूद विटामिन और पोषक तत्व आपके बालों की जड़ों को पोषण दें और इन्हें चमदार बनाते है।

6. क्षतिग्रस्त बालों से बचाये
बदलते वातावरण में बालों को प्रदूषण और सूरज की हानिकारक किरणों से बचाना मुश्किल हो जाता है। साथ ही हेयर ड्रायर जैसे उपकरणों के इस्तेमाल से बालों को और नुक्सान होता है। इन सब से अपने बालों को बचाने के लिए मैंगो हेयर पैक का इस्तेमाल करें। इससे आपके क्षतिग्रस्त बाल ठीक होंगे लगेंगे।

7. बालों को पतला होने से बचाये
पतले बालों से आपकी खूबसूरती कम होने लगती है घने और लंबे बाल किसे नहीं अच्छे लगते हैं। बालों को घना बनाये रखने के लिए। इन पर हफ्ते में एक बार मैंगो हेयर पैक लगाएं। इससे आपके बेजान बालों को जान आएगी और आपकी खूबसूरती में भी।

8. दो मुहे बालों से छुटकारा
क्या आपको दो मुहे बालों से छुटकारा पाना है तो महीने में एक बार मैंगो हेयर पैक लगाएं। इसमें मौजूद विटामिन से आपके दो मुँहे बाल ठीक होने लगेंगे। हर महीने बालों को कटवाने से अच्छा है कि आप इस हेयर पैक का इस्तेमाल करें।

9 उलझे बालों को ठीक करे
उलझे बालों को संभालना बेहद मुश्किल काम है। इसके लिए मैंगो हेयर पैक का इस्तेमाल करें। इससे बाल मॉइस्चराइज़ होते हैं साथ ही बालों का उलझना कम हो जाता है। इसका इस्तेमाल करें और हफ्ते भर में ही फर्क पाएं।

10. बाल टूटना रोके
बालों को टूटने से रोकने का सबसे सही तरीका है मैंगो हेयर पैक। आम के इस्तेमाल से बालों को टूटने से रोकने के लिए सबसे फायदेमंद तरीका माना जाता है।



Click it and Unblock the Notifications
