Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
जवां दिखने के लिए ट्राई करें ये 10 हेयरकट्स
उम्र का बालों से काफी गहरा संबंध होता है। सही हेयरकट की वजह से आप कम उम्र के और जवां दिख सकते हैं तो वहीं एक गलत हेयरकट आपको अपनी उम्र से ज्यादा का दिखाता है।
उम्र का बालों से काफी गहरा संबंध होता है। सही हेयरकट की वजह से आप कम उम्र के और जवां दिख सकते हैं तो वहीं एक गलत हेयरकट आपको अपनी उम्र से ज्यादा का दिखाता है।
यहां हम आपको कुछ ऐसे हेयरस्टाइल्स के बारे में बता रहे हैं जो आपको अपनी उम्र से जवां दिखाएंगें।
1. लंबे और छोटे बाल
आगे से छोटे और पीछे की तरफ से लंबे बाल आपको फ्रेश और स्टाइलिश लुक देंगे। अगर आप यंग दिखना चाहती हैं तो ये हेयरस्टाइल जरूर ट्राई करें।
2. बैंग ऑन
अगर आप अपना मेकओवर करवाना चाहती हैं तो बिपाशा बसु की तरह से हेयरस्टाइल अपना सकती हैं। इस हेयरस्टाइल के बाद कोई भी आपकी उम्र का अंदाज़ा नहीं लगा पाएगा।
3. लेयर्स
जवां दिखने के लिए आप लेयर्स भी करवा सकती हैं। अगर आपके बालों की लंबाई मीडियम है तो आप अपने बालों के बीच में से लेयर्स करवा सकती हैं।
4. फ्रिंजेस
माथे पर बिखरे बाल आपकी असली उम्र को छिपाकर आपको जवां दिखाते हैं। ये हेयरस्टाइल न केवल आपकी बढ़ती उम्र को छिपाता है बल्कि आपके गालों के उभार को छिपाकर चेहरे को जवां लुक देता है। लंबे और ओवल आकार के चेहरे वाली महिलाओं के लिए फ्रिंजेस हेयरस्टाइल सबसे बेहतर है।
5. आलिया का कूल स्टाइल
ये हेयरस्टाइल संभालने में काफी आसान होता है। बाल लंबे हों या छोटे, कोई भी ये स्टाइल अपना सकता है। ये स्टाइल यंग के साथ-साथ आपकी खूबसूरती भी बढ़ाएगा।

6. चॉप-चॉप
अगर आप अपने बालों के साथ कोई एक्सपेरिमेंट करना चाहती हैं तो आप ये हेयरकट करवा सकती हैं। पीछे से शॉर्ट और लेयर्ड बालों का ये लुक आपकी उम्र के कुछ साल तो जरूर घटा देगा।
7. लंबे बालों का स्टाइल
अगर आप अपने लंबे बाल नहीं कटवाना चाहती हैं तो किम कार्दाशियां की तरह ये लुक भी ट्राई कर सकती हैं।
8. स्टेप कट
स्टेप कट हमेशा से ही उम्र के कुछ साल कम कर देता है। कंधे तक लंबे बाल और कानों पर स्टेप कट आपको यंग लुक देगा। इस कट के बाद बालों को मैनेज करना और भी आसान हो जाता है।
9. श्रद्धा का ये लुक
यू शेप कट में शार्प लेयर्स के साथ ये हेयरकट आपको स्टाइलिश बना देगा और साथ ही आपकी खूबसूरती भी बढ़ाएगा।
10. वॉल्यूम पर दें ध्यान
अगर आपके बाल लंबे,घने और बाउंसी हैं तो आप उन्हें ग्लैमरस और यंग लुक देने के लिए आपको बस उन्हें खुला छोड़ देना है।
ऐसा जरूरी नहीं है कि ये हेयरकट सिर्फ बड़ी उम्र की महिलाएं ही करवा सकती हैं। इससे उम्र तो कम दिखती ही है साथ ही आप स्टाइलिश भी नज़र आती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
