Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
हेयर लॉस की समस्या से बचने के लिए खाएं ये फूड्स
पुरूषों के लिए सबसे बड़ी समस्या गंजा होना होता है। जैसे-जैसे उनकी उम्र बढ़ती है, वैसे-वैसे उनके सिर के बाल उड़ते जाते हैं।
पुरूषों के लिए सबसे बड़ी समस्या गंजा होना होता है। जैसे-जैसे उनकी उम्र बढ़ती है, वैसे-वैसे उनके सिर के बाल उड़ते जाते हैं। कई बार तनाव की वजह से भी ऐसा होता है।
सबसे अच्छी बात यह है कि अगर वो अपने खान-पान और जीवन शैली पर थोड़ा सा भी ध्यान दें तो ऐसा होने से रोका जा सकता है।
जब भी बाल झड़ते हैं तो इसका नाता शरीर में जिंक की कमी से होता है। जिंक एक सुपर पोषण है जिसकी मदद से बालों को झड़ने से रोका जा सकता है।
एक सर्वे के अनुसार, रिसर्चर ने बताया है कि जिंक और कॉपर का स्तर पुरूषों या फिर महिलाओं में गंजेपन का कारण बन सकता है।
इसलिए, जिंक युक्त आहार का सेवन करने से आपके बालों को आसानी से झड़ने से रोका जा सकता है। जिंक की मात्रा सबसे ज्यादा समुद्री भोजन में होती है। आप चाहें तो इन फूड्स को भी खा सकते हैं जो आपके बालों को स्वस्थ बना सकते हैं:

1. समुद्री शैवाल
हाल ही में कुछ अध्ययनों से समुद्री शैवाल के लाभों के बारे में पता चला है जिसमें से ये ज्ञात हुआ है कि इसके सेवन से बालों का झड़ना बंद हो सकता है। जिनमें से लामानिरया और सिस्टाके टैबुसोला प्रमुख हैं। इसे लेकर कुछ लोगों के समूह पर ट्राई भी किया गया था। जिसमें सफलता मिली।

2. तेल -
बालों में समय-समय पर तेल लगाते रहना बेहद जरूरी होता है। अगर आपके पास कद्दू के बीजों का तेल है तो ये सबसे अधिक फायदेमंद होता है। इससे बालों की ग्रोथ 40 प्रतिशत तक अधिक होती है। साथ ही आपके बालों पर रूसी आदि भी नहीं होती है।

3. शहद -
शहद के इस्तेमाल से बाल पतले नहीं होते हैं और कमजोर नहीं पड़ते हैं जोकि बालों के झड़ने का प्रमुख कारण है। इसके लिए आपको सिर्फ 90 प्रतिशत शहद और 10 प्रतिशत पानी के घोल को मिलाना होगा और इसे ब्रश या हाथों की मदद से बालों पर लगाना होगा। इससे आपके बाल मुलायम और मजबूत हो जाएंगे।

ओएस्टर
जब बात बालों के स्वास्थ्य की आती है तो जिंक उनके लिए एक सुपर फूड की तरह इस्तेमाल होता है। एक अध्ययन में, शोधकर्ताओं ने बालों के झड़ने से ग्रसित पुरुषों और महिलाओं ��ें जिंक और कॉपर के लेवल की जांच की। परिणामों में सामने निकलकर आया कि उनके शरीर में जिंक की मात्रा, आवश्यकता से कम थी। इस प्रकार, जिंक से भरपूर फूड्स और जिंक सप्लीमेंट के खाने से बालों का झड़ना धीरे-धीरे कम होने लगा। जिंक से भरपूर खुराक का सेवन बहुत आवश्यक होता है। ओएस्टर में जिंक की मात्रा काफी ज्यादा होती है। इसलिए, आप अपने फ्रिज में सीफूड को अवश्य रखें।



Click it and Unblock the Notifications
