Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
गंजापन और सफेद बालों का अचूक इलाज है कलौंजी

कलौंजी को काला बीज, काला केरावे और काले प्याज का बीज भी कहते हैं। अधिकतर लोग इसे प्याज का बीज ही समझते हैं क्योंकि इसके बीज प्याज जैसे ही दिखते हैं। इसका स्वाद हल्का कड़वा व तीखा और गंध तेज होती है। इसका प्रयोग विभिन्न व्यंजनों नान, ब्रेड, केक और आचारों में किया जाता है।कलौंजी लगभग हर घर में पाई जाती है इसलिये आप इसे आराम से अपनी सुंदरता निखारने के लिये यूज़ कर सकती हैं। क्या आप जानती हैं कि कलौंजी का बीज या फिर उसका तेल हमारे बालों को काला करने
तथा गंजापन दूर करने में बड़ा काम आता है। यदि आपके बाल असमय सफेद हो रहे हैं या फिर तेजी से झड़ रहे हैं, तो आप कलौंजी का पेस्ट किसी अन्य प्राकृतिक सामग्री के साथ मिला कर लगा सकती हैं। कलौंजी बालों की ग्रोथ बढाने तथा उन्हें मजबूत करने के लिये जाना जाता है।
यक एक प्राकृतिक मॉइस्चराइजर की तरह काम करता है और रूखेपन को मिटाता है। साथ ही बालों का झड़ना रोकता है। आज हम
आपको ऐसे ही कुछ नुस्खे बताने वाले हैं, जिसको आजमा कर आप अपने बालों को घना, मजबूत, काला और झड़ने से बचा सकती हैं।

#1. कलौंजी के तेल को सीधे लगाएं
तेल में काफी सारे अच्छे गुण होते हैं। कलौंजी बालों की ग्रोथ बढाने तथा उन्हें मजबूत करने के लिये जाना जाता है। यक एक प्राकृतिक मॉइस्चराइजर की तरह काम करता है और रूखेपन को मिटाता है। साथ ही बालों का झड़ना रोकता है।
विधि-
सबसे पहले अपनी हथेलियों पर कलौंजी का तेल लें और उससे जहां कहीं भी गंजापन है वहां पर लगा कर 15 मिनट तक मसाज करें। फिर इसे आधे घंटे के लिये लगा छोड़ दें और बाद में सिर को धो लें। इसको रेगुलरी लगाने से बालों का झड़ना कम हो जाएगा।

#2. एप्पल साइडर वेनिगर और कलौंजी तेल
एप्पल साइडर वेनिगर वैस ही इतना ताकतवर होता है और जब उसमें कलौंजी मिला दी जाती है तो यह और भी ज्यादा असरदार बन जाता है।
विधि -
कलौजी को सबसे पहले उबाल लें और फिर इसे ठंडा कर के छान लें। फिर उसमें वेनिगर मिलाएं और उससे अपने बालों को धोएं। इसके दूसरे दिन अपने बालों को किसी शैंपू से धो लें। ऐसा कम से कम एक महीने तक करें और रिजल्ट देंखे।

#3. ऑलिव ऑइल और कलौंजी
इन दोंनो ही तेलों में एंटी माइक्रोबियल गुण पाए जाते हैं, जिससे नहीं झड़ते। यह तेल बालों की जड़ों में समा जाता है और समस्या को ठीक करता है।
विधि -
सबसे पहले जैतून तेल और कलौंजी के तेल को मिक्स कर के हल्का गरम कर लें और फिर प्रभावित स्थान पर लगाएं। रेगुलर यूज़ करने के बाद आप पाएंग कि आपके बाल काफी मजबूत हो गए हैं।

#4. हिना और कलौंजी पेस्ट
हिना का बालों के लिये काफी ज्यादा बेनिफिट है। अगर दोनो चीजों को मिला दी जा तो यह काफी असरदार हो जाता है और स्कैल्प को पोषण पहुंचाता है।
विधि -
कलौंजी को पीस कर हिना पावडर में मिला कर पेस्ट तैयार करें। इस पेस्ट को बालों में हेयर मास्क की तरह लगाएं। फिर इसे आधे घंटे के लिये सिर पर लगा कर छोड़ दें और सिर पर शावर कैप पहन लें। उसके बाद सिर को सादे पानी से धो लें और बालों को सुखा लें। इस नुस्खे को हफ्ते में दो बार करें और फायदा उठाएं।

#5. नारियल तेल और कलौंजी
नारियल तेल और कलौंजी में एंटीफंगल और नरिशिंग गुण होते हैं जो कि बालों की ग्रोथ बढाने में मददगार होते हैं।
विधि -
सबसे पहले 1 चम्मच कलौंजी को पीस लें और उसमें नारियल तेल मिक्स करें। आप चाहें तो इसमें शहद भी मिक्स कर सकते हैं। अब इस मिश्रण को अपने सिर पर पूरी तरह से लगाएं। सिर को गरम पानी में भिगोई हुई तौलिये ये रैप कर लें और 20 मिनट के लिये छोड़ दें। 30 मिनट के बाद सिर को धो लें। इस विधि को हर हफ्ते करें। इससे गंजापन तो जाएगा ही साथ में बाल भी मुलायम बनेंगे।

#6. नींबू का जूस और कलौंजी
सबसे पहले अपने सिर पर नींबू रगड़ लें और सिर को धो लें। उसके बाद सिर पर कलौंजी का तेल लगाएं। इससे आपके हेयर लॉस की समस्या दूर होगी क्योंकि कलौंजी में ऑक्सीडेंट्स होते हैं जो कि बालों को झड़ने से रोकते हैं। इससे बाल मोटे भी होते हैं और टूटते भी नहीं।
विधि -
गंजी खोपड़ी पर नींबू का जूस लगाएं और 15 मिनट तक लगे छोड़ दें। फिर शैंपू से सिर को धो लें। जब सिर सूख जाए तब उस पर कलौंजी का तेल लगाएं।



Click it and Unblock the Notifications
