Latest Updates
-
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम -
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर करें ये 5 सरल उपाय, कालसर्प दोष से मिलेगी राहत
गर्मी के मौसम में जरूर ट्राई करें ये सिलेब्रिटी हेयरस्टाइल
गर्मी के मौसम में आपको इसी मुश्किल से बचाने के लिए आज हम आपको बता रहे हैं कुछ सेलिब्रिटी हेयरस्टाइल के बारे में जो आपको गर्मी की तपन में खूबसूरत दिखने में मदद करेंगें।
गर्मी के मौसम में लड़कियों के लिए बालों को संभालना बहुत मुश्किल हो जाता है। गर्मी और नमी के इस मौसम में बालों को संभाल पाना या उन्हें कोई स्टाइलिश लुक दे पाना बहुत मुश्किल काम होता है।
गर्मी के मौसम में आपको इसी मुश्किल से बचाने के लिए आज हम आपको बता रहे हैं कुछ सेलिब्रिटी हेयरस्टाइल के बारे में जो आपको गर्मी की तपन में खूबसूरत दिखने में मदद करेंगें।
1. सेलेना गोमेज़ स्लीक स्टाइल
चलिए शुरुआत करते हैं सबसे आासान हेयरस्टाइल से। ये लुक कुछ ऐसा है कि जैसे कि आप अभी-अभी पूल से बाहर निकल आईं हों। जैल की मदद से अपने बालों को चिकना कर उन्हें पीछे की तरफ लेकर जाएं।
A post shared by Christian Wood (@cwoodhair) on
2. दीपिका पादुकोण शिग्नॉन पोनीटेल
गर्मी के मौसम में बालों को खुला छोड़ना समझदारी की बात नहीं है। आपको इस मौसम में एक स्टाइलिश पोनीटेल काफी कूल लुक दे सकती है। अगर आपके पास समय की कमी है तो आप फटाफट दीपिका का ये हेयरस्टाइल ट्राई कर सकती हैं।
A post shared by Anna Sui (@annasui) on
3. बेला हदीद और गिगी हदीद का हेयरस्टाइल
इन दो मॉडल्स ने अपने बालों के साथ कुछ अलग ही एक्सपेरिमेंट किया है। आमतौर पर आप एक जूड़ा बनाती होंगीं लेकिन इन दो मॉडल्स ने दो जूड़े बनाएं हैं। ये काफी नया और अलग हेयरस्टाइल है। बालों से परेशान रहती हैं तो आप ये हेयरस्टाइल जरूर ट्राई कर सकती हैं। ये हेयरस्टाइल आपको कूल लुक के साथ-साथ चेहरे पर आ रहे बालों की परेशानी से भी दूर रखेगा।
A post shared by Ayesha DeVitre (@ayeshadevitre) on
4. आलिया भट्ट का वेवी लुक
गर्मी के मौसम में वेवी हेयर आपको एक बार तो जरूर ट्राई करने चाहिए। अपने इस लुक में चार चांद लगाने के लिए आप कोई हेयर एसेसरी भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
A post shared by Mark Townsend (@marktownsend1) on
5. पॉम क्लेमेंटिफ्स ब्रेडिड अपडू
अगर आप इस गर्मी के मौसम में कोई शादी अटेंड करने वाली हैं तो ये हेयरस्टाइल आपको जरूर ट्राई करना चाहिए। घर पर ये हेयरस्टाइल बनाना थोड़ा मुश्किल होगा लेकिन अगर आपके पास समय है तो आप पार्लर जाकर भी इसे बनवा सकती हैं।
A post shared by Gregory Russell (@gregoryrussellhair) on
6. लिली कॉलिन हेयरस्टाइल
पुराने ज़माने में स्कूल में लड़कियां ऐसा हेयरस्टाइल रखती थीं। इस हेयरस्टाइल में पीछे के सारे बालों के एक ऊंची पोनीटेल बनाएं और आगे के कुछ बालों को खुला छोड़ दें। ये काफी ग्लैमरस लुक है।
7. सोनम कपूर का पंक पोनीटेल हेयरस्टाइल
सोनम कपूर के फैशन और स्टाइल का तो कोई जवाब नहीं है। अगर आप भी सोनम की तरह फैशन और स्टाइल में रहने की शौकीन हैं तो आप से पंकी पोनीटेल हेयरस्टाइल अपना सकती हैं। टाइट ब्रेड्स के साथ बनी ये पोनीटेल आपके लुक में चार चांद लगा देगी।



Click it and Unblock the Notifications