Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
सुंदर और मुलायम बालों के लिए अपनाएं ये 9 घरेलू तरीके, शैंपू और कंडिशनर को कहें गुडबाय
हर महिला की सुंदरता उसके बालों पर ही टिकी होती है। बाल हमारे शरीर का एक अहम हिस्सा है जो आपको सुंदर दिखने में मदद करते है।
हर महिला चाहती है कि उसके बाल किसी फिल्म स्टार की तरह या टीवी में शैंपू की एड करती मॉडल की तरह दिखने चाहिए।

अगर आपने भी ऐसे बाल पाने के लिए कई जतन कर लिए तो आज आपको बताएंगे ऐसे घरेलू उपायों के बारे मे जिनके इस्तेमाल से आपके बाल लहराने लगेंगे और आप खिल उठेंगी। आइए जानते है इनके बारे में.....

अंडे का प्रयोग करें
अगर आपके बाल रूखे रहते है तो किसी कंडिशनर या शैंपू से ज्यादा असरदार होता है कच्चा अंडा।
आप एक अंडे का मिश्रण लें और बालों में लगाएं। 20 मिनट के बाद ठंडे पानी से धो लें आपके बाल मुलायम हो जाएंगे।

गर्म पानी से ना लें शॉवर
गर्म पानी बालों के संपर्क में आते ही बाल रूखे हो जाते है इसलिए स्वस्थ और सिल्की बालों के लिए अपनी शरीर के तापमान से ज्यादा गर्म पानी ना लें।

लौकी का रस है बालों के लिए अच्छा
लौकी क रस बालों के लिए बहुच अच्छा होता है। लैकी के रस को बालों में लगाकर धोने से इनमें चमक और सिल्कीनेस आ जाती है।

शहद का प्रयोग करें
आप जिस भी कंडिशनर का इस्तेमाल करती है उसमें 3 चम्मच शहद मिलाकर एक पेस्ट बानाएं और उसके बाद अपने बालों पर लगां ले। 30 मिनट के बाद धोने पर आपके बाल चमकने लगेंगे।

बेंकिग सोडा का इस्तेमाल करें
नहाने से पहले पानी और बेकिंग सोडा का एक मिश्रण बना लें और शैंपू करने के बाद इसको बालों पर लगाएं फिर 5 मिनट के लिए छोड़ दें और पानी सो धो लें।

घर में बनाएं कंडिशनर
अंडे और दही के मिश्रण से कंडिशनर तैयार करें और इसको नहाने के बाद बालों पर लगाएं

नींबू लगाएं
नहाने के बाद आप अपने बालों पर एक चम्मच नींबू लगाएं और तौलिए से सुखाएं। इससे आपके बालों से रूखापन गायब हो जाएगा।

स्वीमिग पूल में जाने से पहले ये करें
जब आप पूल में नहाने जाएं तो पहले से ही अपनी बालों में कंडिशनर लगा ले क्योंकि पूल के पानी से आपके बालों को नुकसान हो सकता है।

गीले बालों में ना करे कंघी
बाल टूटने का एक कारण गीले बालों में कंघी करना भी होता है इसलिए गीले बालों मे कभी भी कंघी नहीं करना चाहिए। इससे आपके बाल टूटना शुरु हो जाएंगे।



Click it and Unblock the Notifications
