Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
बालों की हर समस्या दूर हो जाएगी जब लगाएंगे भृंगराज तेल

भृंगराज एक औषधि है जिसको एक्लिप्टा एल्बा नाम से भी पुकारते हैं। आयुर्वेद में इसे 'रसायन' माना जाता है। इसमें ऊर्जावान बनाने और उम्र के असर को कम करने के गुण होते हैं। देखा जाए तो बालों की देखभाल के लिए यह सबसे उत्तम औषधि है। इसके साथ ही यह बालों का झड़ना रोकने और बालों को घना बनाने में भी यह बेहद उपयोगी होता है। इसके इसी गुण के कारण हर हेयरकेयर उत्पाद में यह जरूर
इस्तेमाल किया जाता है। भृंगराज ऑयल आपको बाजार में कई ब्रांड के नाम से मिल जाएगा लेकिन अगर आप चाहें तो इसे घर पर ही तैयार कर सकते हैं। पर इसके लिये या तो आपको भृंगराज की पत्तियां चाहिये या फिर उसका पावडर।
भृंगराज तेल ना केवल बालों के लिये ही बल्कि स्किन के लिये भी काफी अच्छा माना जाता है। यह एक्जिमा की बीमारी में काफी लाभ पहुंचाता है। अगर आपको भी बालों से जुड़ी काफी समस्या हैं तो आप इस तेल का प्रयोग कुछ इस तरह से कर सकते हैं और लाभ ले सकते हैं।

भृंगराज तेल को कितनी देर तक के लिये लगाए रखें
इस तेल का प्रभाव आपको काफी जल्दी देखने को मिल सकता है। आप इस तेल को रातभर लगाए ना रखें। इसे केवल कुछ घंटों के लिये लगाएं और आपको इसका बेस्ट रिजल्ट देखने को मिलेगा।

बालों की ग्रोथ के लिये
इस तेल की मसाज से आपके बाल काफी तेजी से बढ़ सकते हैं क्योंकि यह बालों को पूरी तरह से पोषण देता है।

सिर की खुजली मिटाए
यह सिर को ठंडक पहुंचाने का काम करता है और सिर की खुजली को मिटाता है। इसलिये यह तेल आपके सिर की समस्या को दूर करने में काफी कामियाब साबित हो सकता है।

रूसी
भृंगराज के तेल से नियमित मसाज करने से स्कैल्प पर संक्रमण नहीं होता। इससे डैंड्रफ दूर रहती है। इसका नियमित इस्तेमाल बालों को असमय सफेद होने से रोकता है और बालों का कुदरती रंग बरकरार रखता है।

बालों को मोटा करे
क्या आपके पतले होते बाल आपको टेंशन में डाल रहे हैं। अगर हां, तो इनकी मसाज अच्छी तरह से भृंगराज के तेल से करें और बालों को मोटा करें।

रूखे बाल
अगर आप इस तेल को शैंपू करने के कुछ घंटो पहले लगा लें। तो आपके बालों में काफी शाइन आ सकती है और बाल दिखने में रूखे भी नहीं लगेंगे।

दो मुंहे बाल
बालों के छोर जब अनहेल्दी हो जाते हैं, तब उनमें स्प्लिट इंड होना शुरु हो जाते हैं। ऐसे में यह तेल काफी काम आ सकता है और दो मुंहे बाल की समस्या को ठीक कर सकता है।

ग्रे हेयर
जब बाल असमय सफेद होना शुरु हो जाते हैं तब परेशानी काफी ज्यादा होने लगती है। भृंगराज तेल इस मामले में काफी अच्छा होता है और बालों को असमय सफेद होने से बचाता है।

बालों को मजबूती दे
बालों का टूटना एक आम समस्या है जिससे दुनियाभर के लोग झेल रहे हैं। पर इस तेल को लगाने से आपके बाल काफी सुधर सकते हैं।

बालों का टूटना बचाए
भृंगराज तेल आपके बालों को बहुत पोषण देता है। इस तेल को लगाने से आपके सिर पर सर्कुलेशन होगा जिससे बालों की ग्रोथ बढ़ेगी। यह बालों की जड़ों को मजबूत बनाएगा।

बालों में शाइन लाए
यह बालों में शाइन भरेगा और जड़ों को मजबूती दिलाएगा। तो अगर आप अपने बालों को धोने लगें तब उससे पहले बालों में यह तेल लगा लें।



Click it and Unblock the Notifications
