Latest Updates
-
Sharad Purnima 2026: 25 या 26 अक्टूबर, कब है शरद पूर्णिमा? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय -
Shamonda Virus:शमोंडा वायरस क्या है और कैसे फैलता है? फ्रांस में पहली बार इंसान संक्रमित, जांच शुरू -
बार-बार सिरदर्द होना हो सकता है इन 6 गंभीर बीमारियों का संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी -
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति
सिर में खुजली हो तो लगाएं ये सब चीज़ें, होगा एक ही दिन में आराम
अगर आपके बालों में रूसी की वजह से सिर में खुजली होती है या फिर फुंसी है तो आप कुछ घरेलू तरीके से उसे दूर कर सकती हैं।
यदि आप सिर की खुजली की समस्या से परेशान हैं तो वास्तव में कभी कभी यह बहुत शर्मनाक हो सकता है। आप जहाँ भी जाते हैं वहां आपके सिर में खुजली होती है जिसके कारण कभी कhairभी बदबू भी आती है। सिर की खुजली के कई कारण हो सकते हैं।
आज तक सिर की खुजली के उपचार हेतु घरेलू उपचारों को ही सर्वश्रेष्ठ माना गया है। सिर की खुजली अधिकतर सिर को ठीक तरह से नहीं धोने, डैंड्रफ (रूसी) और फंगस के कारण या कभी कभी सिर की त्वचा में संक्रमण के कारण होती है।
सिर की खुजली की समस्या कम से लेकर बहुत अधिक तक हो सकती है और यही कारण है कि इसके लिए पर्याप्त देखभाल और उपचार की आवश्यकता होती है। अत: यहाँ सिर की खुजली के उपचार हेतु कुछ घरेलू उपचार बताये गए हैं। आइये देखें:

1. टी ट्री ऑइल
टी ट्री ऑइल उन एसेंशियल ऑयल्स में से है जिनमें एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं और यह सभी तरह के फंगी और बैक्टीरिया को दूर करने में सहायक होता है। टी ट्री ऑइल के उपयोग से आप डैंड्रफ (रूसी) तथा सिर की त्वचा से संबंधित अन्य समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। एक कटोरे में 10-15 बूँद टी ट्री ऑइल लें। अब उसी कटोरे में शैंपू लें और दोनों को अच्छी तरह मिलाएं। ध्यान रहे कि आप टी ट्री ऑइल को सीधे सिर पर लगाकर फिर उसमें शैंपू न मिलाएं। सिर धोने के लिए इस शैंपू का उपयोग करें। हर बार जब भी आप बाल धोएं तब टी ट्री ऑइल का उपयोग करें। आपको कुछ सप्ताह में ही फर्क नज़र आने लगेगा।

2. बेकिंग सोडा
बेकिंग सोडा एक प्रभावी पदार्थ है जिसका उपयोग सिर की खुजली को दूर करने के लिए किया जाता है। हम में से सभी घर पर बेकिंग सोडा का उपयोग करते हैं और यही कारण है कि बेकिंग सोडा का उपयोग करके अच्छा हेयर पैक बनाया जा सकता है। एक कटोरे में 4-5 चम्मच बेकिंग सोडा लें और इसमें पानी मिलाएं। अब सामग्रियों को अच्छी तरह मिलाएं और ध्यान रहे कि पेस्ट न तो बहुत अधिक गाढ़ा हो और न अधिक पतला। इस पेस्ट को सिर की त्वचा पर लगायें और कुछ समय के लिए ऐसे ही छोड़ दें। 20-25 मिनिट बाद धो डालें। एक दिन के अंतराल पर इस प्रक्रिया को दोहरायें और सिर की खुजली से पूरी तरह मुक्ति पायें।

3.नीबू का रस
नीबू त्वचा और बालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। नीबू में उपस्थित एंटीसेप्टिक गुणों के कारण आप इसका उपयोग सिर की खुजली को दूर करने के लिए कर सकते हैं। कई विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि यदि आप एक या दो महीने तक नीबू का उपयोग करेंगे तो आप समस्या से पूरी तरह छुटकारा पा सकते हैं। 2-3 नीबू लें और उन्हें आधा काटें। अब निचोड़ कर रस निकालें और इसे एक कटोरे में एकत्र करें। अब कॉटन बॉल की सहायता से इसे सिर की त्वचा पर लगायें और ध्यान रहे कि आप बालों की जड़ों से प्रारंभ करें। सिर की त्वचा पर नीबू लगाने से डैंड्रफ से भी राहत मिलती है। इसे 10 मिनिट बाद धो डालें। नीबू एक कंडीशनर की तरह भी कार्य करता है।

4. नारियल का तेल
आपने शायद पहले भी सुना होगा कि नारियल का तेल मनुष्यों के लिए बहुत उपयोगी है। नारियल का तेल सिर की त्वचा पर बहुत अच्छे तरीके से काम करता है और यही कारण है कि सिर की त्वचा की खुजली को दूर करने का यह एक अच्छा विकल्प है। आप हर बार अपने शैम्पू में 2-3 बूँद नारियल का तेल मिलाएं और फिर इससे बालों को धोएं। या फिर आप एक दिन के अंतराल पर बालों में नारियल के तेल से मसाज कर सकते हैं। नारियल का तेल सिर की त्वचा में होने वाले फंगल और अन्य प्रकार के संक्रमणों से लड़ने में सहायक होता है। एक बार जब तेल सेट हो जाए उसके बाद आप बेबी शैंपू से बाल धो सकते हैं। इसे भी पढ़ें: सिर की त्वचा की खुजली को रोकने के लिए मीठी नीम के पत्तों से बने मास्क का उपयोग करें।

5. एप्पल साइडर विनेगर
आप घर पर ही हेयर स्प्रे बना सकते हैं जो सिर की त्वचा की खुजली से भी आराम दिलाता है। एक डिब्बा लें और एप्पल साइडर विनेगर से इसे आधा भरें। अब बाकी की आधी बोतल में पानी भरें और डिब्बे को अच्छी तरह मिलाएं। इस हेयर स्प्रे का उपयोग आप रोज़ाना नहाने के पहले करें और नहाते समय इसे धो डालें। इस स्प्रे को अपने पूरे बालों पर छिडकें और 20 मिनिट बाद धो डालें। एप्पल साइडर विनेगर डैंड्रफ के उपचार में भी सहायक होता है और बालों की जड़ों को मज़बूत बनाता है।

6. तिल का तेल
अपने हीलिंग और लुब्रिकेटिंग गुणों के कारण तिल का तेल सिर की खुजली के उपचार में बहुत फायदेमंद होता है। एक डिब्बे में बहुत थोड़ी मात्रा में तिल का तेल लें और इसे कुछ देर गर्म करें। अब इस तेल से 15-20 मिनिट तक सिर की त्वचा की मालिश करें। फिर बालों को शैंपू से धो डालें। हमेशा यह सलाह दी जाती है कि आप रात में तिल का तेल लगायें और रात भर बालों को ऐसे ही छोड़ दें। ऐसा करने से तिल का तेल सिर पर अच्छी तरह बैठ जाता है और सिर की खुजली को पूरी तरह ठीक कर देता है।

7. जोजोबा ऑइल
जोजोबा ऑइल में हाइड्रेटिंग गुण होते हैं जो आपके बालों को पुनर्जीवित करता है और साथ ही साथ सिर की खुजली का भी उपचार करता है। कई लोग बालों को बढ़ाने के लिए और डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए जोजोबा ऑइल का उपयोग करते हैं। जोजोबा ऑइल की कुछ मात्रा लें और उसे कुछ देर गर्म करें। इस तेल को सिर की त्वचा पर लगायें और रात भर इसे ऐसे ही छोड़ दें। अच्छा होगा कि तेल लगाने के बाद 12 घंटों तक आप बालों को न धोएं। अगले दिन बालों को गर्म पानी और शैंपू से धो डालने। सप्ताह में दो से तीन बार ऐसा करें।

8. ब्रोकोली प्यूरी
ब्रोकोली में प्रचुर मात्रा में एंटी ऑक्सीडेंटस पाए जाते हैं जो सिर की त्वचा पर होने वाली फंगस को रोकने में सहायक होते हैं। इसके अलावा यह बालों की जड़ों को मज़बूत बनाता है जो बालों के विकास में सहायक होता है। आप एक मुट्ठी भर ब्रोकोली लें और उसे कुछ समय के लिए उबालें। आप ब्रोकोली को पीस कर उसका पेस्ट भी बना सकती हैं। यदि आवश्यक हो तो इसमें कुछ बूँदें नीबू का रस और ऑलिव ऑइल मिलाएं। अब इसे सिर की त्वचा पर लगायें और कुछ मिनिट तक लगा रहने दें। यदि आप सिर की खुजली से परेशान हैं तो आप उपरोक्त में से कोई भी उपचार अपना सकते हैं। यदि आपको लगता है कि स्थिति खराब हो रही है तो हम सलाह देंगे कि आप किसी विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
