Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
रूखे बालों को मुलायम और चमकदर बनाने के लिये हेयर मास्क
आज हम आपको कुछ ऐसे ही हेयर मास्क के बारे में बाताने जा रहें हैं जिससे आपके बाल मुलायम और चमकदर हो जाएंगे।
गर्मियों के आते ही रूखे और उलझे बालों की समस्या बढ़ने लगती है। आप चाहे बाल छोटे रखें या लंबे हर महिला को मुलायम और सुलझे बाल पसंद होते हैं।
लेकिन कुछ महिलायों के बाल जन्म से ही रूखे और उलझे बाल होते हैं। इसलिए बालों को उलझने और टूटने से बचने के लिए आपको घरेलू उपचार ही अपनाने चहिये।
इसीलिए आज हम आपको कुछ ऐसे ही हेयर मास्क के बारे में बाताने जा रहें हैं जिससे आपके बाल मुलायम और चमकदर हो जाएंगे।

1. बनाना मास्क
दो केले ले, इसे छील कर ब्लेंडर में डाल कर पीस लें। अब इसमें ½ शहद, हल्दी, और 3 चम्मच मेयोनेज़ मिलाये। इस मिश्रण को अच्छे से मिलाएं और अपने बालों पर लगाएं। इस मिश्रण को लगते वक़्त ध्यान रह कि आप इसे बालों की जड़ से पूरे बालों में अच्छे से लागायें। अब इसे एक घंटे के बाद, आप ठंडे पानी से धो लें। इसके लिए आप शैम्पू और कंडीशनर इस्तेमाल कर सकते हैं।

2. स्ट्राबेरी मास्क
आप अपने रूखे बालों पर स्ट्राबेरी मास्क लगा सकते हैं। इसके लिए आप 4-5 स्ट्रॉबेरी पीसे। अब इसमें आप एक अंडे की जर्दी और एक चम्मच नींबू का रस मिलाये। मिश्रण को बालों पर 15 मिनट लगा कर छोड़ दें। इसके बाद आप इसे पानी से धो लें ।

3. ग्रीन टी और बेसन हेयर मास्क
कुछ चम्मच ग्रीन टी को एक कप पानी में गर्म कर लें। अब इसका पानी छान लें और ठंडा होने के लिए रख दें। अब इसमें एक कप बेसन मिलाये और आपको जो तेल पसंद हो उसकी 2-3 बूँदें मिलाएं। इसे अच्छे से मिला कर अपने बालों पर लगाएं और 30 मिनट के बाद धो दें। इस मस्के से ना सिर्फ आपके रूखे बाल ठीक होंगे बल्कि दो मुहें बाल भी ठीक हो जाएंगे।

4. अंडा, शहद और दही हेयर मास्क
इसके लिए 2 अंडे ले, इसे तब तक फेटे जब तक घोल ना तैयार हो जाये। अब इसमें 4-5 चम्मच दही और 2 चम्मच शहद मिलाएं। इसे अच्छे से मिलाएं। अब इसे बालों पर लगाएं और 15 मिनट के बाद धो दें। इससे आपके बाल रेशमी और मुलायम हो जाएंगे।

5. हनी और जैतून के तेल का मास्क
शहद और जैतून के तेल में प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जिससे आपके बाल रूखे नहीं होते हैं। इसके लिए दो चम्मच शहद और दो चम्मच जैतून का तेल लें। अब इसे अच्छे से मिलाएं और 20 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर ठंडे पानी से धो दे। शहद और जैतून के तेल में मॉइस्चराइजिंग गुण होते हैं जिससे बाल मुलायन बने रहते हैं।

6. ऐवकाडो और बनाना हेयर मास्क
इसके लिए आपको एक पका हुआ केला चाहिए और एक ऐवकाडो। इन दोनों को अच्छे से पीस लें और अगर जरुरत हो तो 2 चम्मच शहद मिला लें। अब इसे बालों पर अच्छे से लगाएं और थोड़ी देर बाद ठंडे पानी से धो लें। ऐवकाडो और केले में मॉइस्चराइजिंग गुण पाए जाते हैं जिससे बालों को चमक मिलती है।

7. मेयोनेज़ हेयर मास्क
मेयोनेज़ में एल सिस्टीन नाम का शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है, जिससे बालों को मजबूती,और चमक मिलती है। मेयोनेज़ रूखे और झड़ते बालों को मुलायम बनाता है। इसके लिए ½ कप मेयोनेज़ लें और इसे अच्छे से फेट लें। अब इसमें 2-3 बूदें अपने पसंदीदा तेल की मिलाएं। इस मिश्रण को बालों की जड़ों में लगाएं और 30 मिनट के बाद धो लें। इससे आपके बाल मुलायम और चमकदार हो जाएंगे।

8. एलोवेरा और दही मास्क
एलोवेरा बेजान बालों को टूटने से बचता है। इसके लिए चार चम्मच एलोवेरा और दो चम्मच दही के मिलाएं। अब इसमें कुछ बूंदें तेल की डालें। इसे अच्छे से मिलाएं, और बालों पर लगाएं। थोड़ी देर बाद इसे धो दें। इससे आपके बाल मुलायम और चमकदार हो जाएंगे।



Click it and Unblock the Notifications
