Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
जानिए, बालों के लिए कलौंजी (काला जीरा) किस तरह लाभदायक है?
कलौंजी को काला जीरा भी कहा जाता है। इसे बालों में लगाने है कई फायदे आइए जानते है इसके बारे में
कलौंजी को निजेला सेटिवा या काला जीरा भी कहा जाता है। कलौंजी के औषधीय गुणों के कारण यह बालों और त्वचा के लिए कई तरीके से लाभदायक है।
कलौंजी केवल औषधीय गुणों के कारण ही नहीं जानी जाती बल्कि त्वचा और बाल विशेषज्ञों के अनुसार यह बालों के लिए भी बहुत लाभदायक है। क्या आप जानते हैं कि बालों के लिए कलौंजी का उपयोग किस तरह किया जा सकता है? जानने के लिए आगे पढ़ें।

कलौंजी महिलाओं और पुरुषों में बाल झड़ने और बाल सफेद होने की समस्या से निपटने में सहायक होती है। इसके अलावा यह सिर की त्वचा को ठंडा और खुजली मुक्त रखती है।
खैर, यहाँ हम आपको कलौंजी से बालों को होने वाले लाभ और इसके उपयोग के तरीके बता रहे हैं।

1. डैंड्रफ के उपचार के लिए
कलौंजी के तेल में एंटीवायरल और एंटीमाइक्रोबियल गुण होते हैं जो स्कैल्प पर आने वाले डैंड्रफ के उपचार में सहायक होते हैं। डैंड्रफ की समस्या महिलाओं और पुरुषों में होने वाली आम समस्या है जो कभी कभी गंभीर समस्या बन जाती है। खैर, यदि आप डैंड्रफ से बहुत अधिक परेशान हैं तो कलौंजी इस समस्या का समाधान कर सकती है।
कलौंजी का तेल लें और इसे कुछ देर गर्म करें। अब इसमें एक चम्मच नारियल का तेल मिलाएं और सिर की त्वचा पर इससे मालिश करें। इसे रात भर लगा रहने दें और फिर सुबह गुनगुने पानी से धो डालें।

2. बाल झड़ने के उपचार में सहायक
कभी कभी उम्र, हार्मोन्स की समस्या, स्वस्थ आहार न लेना और सफाई न रखना आदि कारणों से बाल झड़ने लगते हैं। बाल झड़ने की समस्या से निपटने के लिए कलौंजी उपयोगी है।
दो चम्मच कलौंजी लें और इसमें एक चम्मच ऑलिव ऑइल (जैतून का तेल), एक चम्मच नारियल का तेल और एक चम्मच कैस्टर ऑइल मिलाएं। सभी चीज़ों को अच्छी तरह मिलाएं और कुछ देर गर्म करें। अब इस मिश्रण से सिर की त्वचा की मालिश करें और सिर पर गर्म पानी में भिगोया हुआ टॉवल लपेट लें ताकि इसका अधिक से अधिक फायदा मिल सके। इसके बाद शैंपू और कंडीशनर से बाल धो डालें।

3. बालों के विकास में सहायक
कलौंजी बालों की वृद्धि में सहायक है। यदि आप अपने बालों की जड़ों को मज़बूत करना चाहते हैं और बालों को बढ़ाना चाहते हैं तो आपको कलौंजी के पेस्ट का उपयोग करना चाहिए।
तीन से चार कलौंजी लें और उसे एक घंटे तक पानी में भिगोकर रखें। अब इसे पीसकर पेस्ट बनायें। अब कलौंजी के इस पेस्ट में दो चम्मच शहद और एक चम्मच दही मिलाएं। सभी चीज़ों को अच्छी तरह मिलाएं। इस पेस्ट को सिर की त्वचा पर लगायें और बाद में पानी से धो डालें।

4. सिर की त्वचा की खुजली के उपचार में सहायक
सिर की त्वचा गंदी होने कारण खुजली और इंफेक्शन (संक्रमण) जैसी समस्याएं हो जाती हैं। इसके अलावा सिर पर बहुत अधिक मात्रा में केमिकल्स का उपयोग करने के कारण भी यह समस्या हो जाती है। तो यदि आप सिर की त्वचा की खुजली से परेशान हैं तो आपको कलौंजी का उपयोग कर सकते हैं। थोड़ी कलौंजी लें और उन्हें पीसकर पेस्ट बनायें। अब इसमें एक चम्मच एलोवेरा जैल, एक चम्मच ऑलिव ऑइल और 1/2 चुटकी हल्दी मिलाएं और इस मिश्रण को सिर की त्वचा पर लगायें। 30 मिनिट बाद इसे धो डालें। कलौंजी से बने इस मास्क के उपयोग से सिर की त्वचा की खुजली से आराम मिलता है।

5. बालों को घना बनाता है
कलौंजी न केवल बालों को झड़ने से रोकती है बल्कि यह बालों को घना भी बनाती है। कलौंजी के कुछ दाने लें और उन्हें एक गिलास पानी में 10 मिनिट तक उबालें। इसके बाद गैस बंद कर दें। पानी को ठंडा होने दें और इसमें दो चम्मच नीबू का रस मिलाएं। दोनों चीज़ों को अच्छी तरह मिलाएं और बालों को धोने के बाद इस पानी को बालों पर डालें। इससे बाल बढ़ते हैं और घने तथा कोमल होते हैं। इस उपचार को सप्ताह में दो बार अपनाएँ।

सावधान! सिर की त्वचा पर कलौंजी का उपयोग करने से पहले इन बातों का ध्यान रखें
आपको आवश्यकता से अधिक कलौंजी का उपयोग नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे सिर की त्वचा में खुजली की समस्या हो सकती है। अधिक सुरक्षा के लिए कलौंजी के तेल में नारियल का तेल या ऑलिव ऑइल मिलाएं।
अधिकाँश लोगों को कलौंजी के तेल से एलर्जी होती है अत: आपको इसका उपयोग करने से पहले पैच टेस्ट कर लेना चाहिए। इसकी कुछ बूँदें सिर की त्वचा पर लगायें और देखें कि कहीं सिर की त्वचा पर जलन तो नहीं हो रही। इसकी कुछ बूँदें लगाकर देखें कि जलन तो नहीं हो रही।
आपको कलौंजी के तेल का उपयोग सावधानी से करना चाहिए क्योंकि त्वचा पर इसका उपयोग करने से कभी कभी कील और मुंहासों की समस्या हो जाती है। अच्छा होगा कि आप कॉटन बॉल की सहायता से कलौंजी का तेल लगायें।



Click it and Unblock the Notifications
