Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
सिल्की बाल चाहिये तो घर पर बनाएं गुड़हल का हेयर मास्क
बोल्डस्काई के इस आर्टिकल में आज हम आपको गुड़हल से बनने वाले कुछ हेयर मास्क को बनाने और इस्तेमाल करने की विधि बताने जा रहे हैं, उम्मीद है कि आपको ये पसंद आएगी और आप इसे ट्राई करेंगे।
रूसी, बालों का तैलीय होना, धूल पड़ना और प्रदूषण में रहने से बालों की दुर्गति हो जाती है और वो बहुत ज्यादा खराब़ हो जाते हैं।
आजकल इस तरह की समस्या हर महिला को झेलनी पड़ रही है। पुरूषों के लिए गंजापन इस समय गंभीर समस्या है। युवा अवस्था में ही पुरूषों के बाल झड़ने लगे हैं और ऐसा उनके द्वारा कई तरीकों के प्रोडक्ट का रेगुलर इस्तेमाल करने से होता है।
Also Read: सूखे और बेजान बालों के लिए 10 हेयर मास्क
इसके लिए मार्केट में कई सारे उत्पाद आते हैं जो दावा करते हैं कि बाल झड़ना बंद हो जाएंगे आदि, लेकिन दरअसल उनमें में कैमिकल मिला ही होता है, ऐसे में वो बाल उतना नहीं ठीक कर पाएंगे जितना आपको करना है।
इसलिए, घरेलू उपायों या दादी मां के नुस्खों का सहारा लीजिए, यही सबसे अच्छा उपाय है। इनका कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है और ये पूरी तरह से कैमिकलरहित होते हैं।
Also Read: मज़बूत बाल चाहिये तो बालों में लगाएं बेसन का हेयर मास्क
बोल्डस्काई के इस आर्टिकल में आज हम आपको गुड़हल से बनने वाले कुछ हेयर मास्क को बनाने और इस्तेमाल करने की विधि बताने जा रहे हैं, उम्मीद है कि आपको ये पसंद आएगी और आप इसे ट्राई करेंगे।

1.गुड़हल का फूल और दही:
सबसे पहले ताजे गुड़हल के फूलों को इक्ट्ठा कर लें और चाहें तो दो-चार पत्तियां भी ले लें। इन्हें दही के साथ डालकर मिक्सी में एक पेस्ट बना लें। स्मूथ सा पेस्ट बन जाने पर इसे बालों में लगाएं और एक घंटे के बाद बालों को धुल लें।

2. गुड़हल और मेंहदी की पत्तियां:
गुड़हल के फूल और पत्ती और मेंहदी की पत्ती के साथ 2:2 के रेशियों में मिलाकर पीस लें और बाद में इसमें नींबू का रस मिला लें। इसे अपने बालों में 1 घंटे के लिए लगाकर छोड़ दें। बाद में धुल लें। इस पैक से रूखे बाल ठीक हो जाते हैं।

3. गुड़हल और मेंथी के दाने:
मेंथी के दानों के गुणों के बारे में हम सभी जानते हैं लेकिन अगर इन्हें आप भिगोकर छोड़ दें और उसके बाद गुड़हल की पत्तियों, न कि फूल, के साथ पीसकर बालों में लगाएं और रूसी दूर हो जाएगी। अगर घर में छाछ है तो आप उसे भी इस मिश्रण में मिलाकर लगा सकते हैं इससे बालों को पूरा पोषण मिल जाता है।

4. गुड़हल और आंवला मास्क:
आंवला के अचूक गुणों के हर कोई अवगत है लेकिन इसका गुड़कल के साथ कॉम्बो लाजवाब है। आंवला और गुड़हल की पत्तियों व फूलों को एक साथ पीसकर लगाने से बालों में चमक, नमी आ जाती है। बस इसे आपको 40 मिनट ही बालों पर लगाकर रखना होता है।

5. गुड़हल और कोकोनट मिल्क:
अगर आपके बाला बहुत रूखे हैं तो गुड़हल की फूल, नारियल तेल, एलोवेरा जेल, दही को मिलाकर पीस लें और इसमें शहद भी डाल लें। इस लेप को बालों पर 40 मिनट के लिए लगाएं और उसके बाद इसे गुनगुने पानी से धो लें।

6. गुड़हल और अदरक:
गुड़हल के फूलों में अदरक का रस निकालकर मिला लें और उन्हें हल्का सा कूट लें। इसे अपने बालों की त्वचा पर लगाएं। इसे 20 मिनट के लिए लगा रहने दें। बाद में धुल लें। इस लेप का इस्तेमाल हफ्ते में दो बार करें।



Click it and Unblock the Notifications
