Latest Updates
-
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग
दुर्गा पूजा स्पेशल: साड़ी पर जरुर ट्राई करें ये हेयरस्टाइल्स
दुर्गा पूजा यानि नवरात्रि के दिनों में नौ दिन तक मां दुर्गा का पर्व मनाया जाता है। बंगाली समुदाय में ये पर्व बेहद जोश के साथ मनाते हैं जबकि उत्तर भारत में घरों में देवी की स्थापना करके उपवास रखा जाता है।
सभी महिलाएं इन दिनों विशेष प्रकार की साड़ी और ज्वैलरी को पहनती हैं और पूजा पंडाल में पूरी तरह से सजधज कर जाती हैं।
लेकिन कई महिलाएं इन नौ दिन साड़ी अलग-अलग पहनती हैं पर उनके हेयरस्टाइल एक जैसे ही रहते हैं।

आपकी सुंदरता और स्टाइल में चार चांद लग जाएंगे, अगर आप साड़ी के साथ-साथ अपने हेयरस्टाइल पर भी ध्यान दें।
इस आर्टिकल में आपको कुछ स्पेशल बाॅलीवुड टाइप के हेयरस्टाइल के बारे में बताया जा रहा है जिन्हें आप पूरे नौ दिन अलग-अलग करके बना सकती हैं। डालें एक नज़र:

1. षष्टी - साइड से मांग निकाली हेयरस्टाइल
नवरात्रि के छठवें दिन से ही उत्सव अपने चरम पर होता है ऐसे में आप साड़ी के साथ साइड से मांग निकालकर बनाएं। बालों को दाएं तरफ ज्यादा और बाएं ओर कम रखें। ये स्टाइल आप छोटे से लेकर लम्बे बालों तक में बना सकती हैं।

2. सप्तमी - फ्रंट हेयर ट्वीस्ट के साथ चोटी और पोनी
ये लुक लम्बे बालों पर फबता है। इसके लिए आपको सबसे पहले बालों को दो हिस्सों में बांटना होगा और उनकी आगे से चोटी बनानी होगी। बाद में इन्हें एक पोनी के रूप में बांधना होगा। ये स्टाइल पल्लू आदि लेने पर बिगड़ता नहीं है और इसमें बाल बिखरते नहीं हैं।


3. अष्टमी - बड़ा जूड़ा
अष्टमी के दिन पूजा पंडाल में भारी मात्रा में लोग जाम होते हैं। घर परिवार, रिश्तेदार से लेकर सभी जान-पहचान वाले लोग आते हैं। ऐसे में आप अपने बालों में साड़ी पहनने के बाद बड़ा सा जूड़ा बना सकती हैं।
इसे बनाने के लिए आप बॉबपिन, टाइट क्लिप आदि का यूज़ कर सकती हैं। आप चाहें तो जूड़े में फूल या अन्य कोई एस्सेसरीज़ भी लगा सकती हैं।

4. नवमी - कर्ल्स के साथ बालों को खुला छोडें
पूजा के अंतिम दिन आप अपने बालों को वॉश करें। उनमें आगे के बालों को कर्ल करें और पीछे के बालों को हल्का सा कर्ल करके सेट करें। इसमें आपको लुक बिल्कुल बंगाली आएगा और आप पर अच्छा भी लगेगा। इस हेयरस्टाइल की सबसे खास बात यह है कि आपके बाल कर्ल हो या स्ट्रेट, ये सभी पर अच्छा लगता है।

5 दशमी - मेस्सी बन
पूजा के अंतिम दिन थकान बहुत ज्यादा हो जाती है। इस दिन माता को विसर्जित करके दशहरा का उत्सव मनाया जाने लगता है। इस दिन आप तस्वीर में दीपिका के हेयरस्टाइल की तरह अपना हेयरस्टाइल बना सकती हैं। इसमें आपको ज्यादा समय भी नहीं देना होगा और साड़ी पर अच्छा भी लगेगा।



Click it and Unblock the Notifications
