Latest Updates
-
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म
बालों के डैंड्रफ से परेशान है तो इन घरेलू उपाय से पाएं जड़ से छुटकारा

आपके शरीर के कुछ खूबसूरत हिस्सों में एक नाम बालों का भी आता है। आपके बाल अगर खराब है तो आपके शरीर का लुक ही बदल जाता है। ऐसे में अगर आपरे बालों में कोई बीमारी हो गई तो आप परेशान हो जाते है।
आप सभी जानते हैं कि डैंड्रफ की समस्या यूं तो किसी को और कभी भी हो सकती है लेकिन सर्दियों में अक्सर सभी को इस प्रॉब्लम का सामना करना पड़ता है। बालों की स्कैल्प ड्राई होने की वजह से स्कैल्प से डैंड्रफ निकलने लगता है। डैंड्रफ से बाल बेजान हो जाते हैं, गिरने लगते हैं और सिर में खुजली भी रहती है।
लेकिन इस मौसम में भी आपके बाल हेल्दी और डैंड्रफ फ्री रह सकते हैं। आपको आज हम कुछ ऐसा चीजों के बारे में बताएंगे जिसके इस्तेमाल से आप हमेशा के लिए अपने बालों से डैंड्रफ को गुडबाय बोल सकते है। आइए जानते है किन चीजों से आपको डैंड्रफ से छुटकारा मिलता है....

बेकिंग सोडा
अगर आपके बालों में ज्यादा डैड्रफ की समस्या रहती है तो आपको इसके लिए फालतू में बाजारु प्रोडक्ट में पैसे बर्बाद नहीं करने चाहिए। इसके लिए आपको बेकिंग सोड़ के साथ बाल धोना है। ऐसा करने से आपके बालों से डैंड्रफ की समस्या जल्द ही खत्म हो जाएगी। ये आपको बालों से डैड्रफ को दूर करता है।

पानी और सिरके का इस्तेमाल
आपको बता दें कि बालों से डैड्रफ की समस्या को जड़ से हटाने के लिए आपको पानी और सिरके का इस्तेमाल करना चाहिए। आपको बता दें कि इसका इस्तेमाल करने के लिए आपको पानी और सिरके को बराबर मात्रा में मिलाकर लगाना है। इससे आपको आराम मिल जाएगा।

दही का करें इस्तेमाल
अगर आपको डैड्रफ की समस्या है तो इसके लिए आपको दही का इस्तेमाल करना चाहिए। आपको बता दें कि आप दही को सही से पूरे बालों में लगाएं और बाद में पानी से धो लें। ऐसा करने से आपकी डैड्रफ संबंधी समस्याएं खत्म हो जाएंगी।

नींबू का रस
अगर आपको डैड्रफ की समस्या है तो आपके बता दें कि नींबू के रस से इसका इलाज हो सकता है। अगर डैंड्रफ है तो गर्म तेल में नींबू का रस डालकर मालिश करने से यह दूर हो जाती है, बालों का झड़ना भी रुक जाता है। नींबू के रस से सिर की मालिश कर बाल धोने से भी फायदा होता है।

मेथी
अगर आपके बालों में डैड्रफ की समस्या है तो इसके लिए आपको मेथी का प्रयोग करना चाहिए। 2 चम्मच मेथी रातभर पानी में भिगोकर सुबह पीस लें। इस लेप को बालों और सिर पर कम से कम 30 मिनट लगाएं। 30 मिनट के बाद बालों को किसी अच्छे हल्के शैम्पू से धो लें। इससे आपका डैड्रफ खत्म हो जाएगा।

आंवला
आवले का इस्तेमाल बालों से डैड्रफ हटाता है। बालों को पोषण देने के लिए आप आंवले का तेल लगा सकते हैं, या तुलसी और आंवले के पाउडर का लेप बनाकर इस लेप से सिर की मालिश करें। लगभग आधे घण्टे बाद शैंपू से बालों को अच्छी तरह से धो लें। इससे आपकी समस्या का समाधान हो जाएगा।

काली मिर्च
इसके इलाज के लिए आप काली मिर्च में दही मिला सकते है। डैंड्रफ की शिकायत होने पर दही में काली मिर्च का चूर्ण मिलाकर बालों को धोएं। हफ्ते में कम से कम दो बार ऐसा जरूर करें। इससे बालों की डैंड्रफ तो दूर होगा साथ ही आपके बाल सुंदर होगें।

तेल की मालिश
अगर आपने अपने बाल से डैड्रफ हटाने के लिए तेल से मालिश करने को सोचा है तो ये सही है। तेल से बालों को पोषण मिलता है। सिर की मांसपेशियां उत्तेजित होती हैं और रक्त संचार भी तेज होता है। बाल स्वस्थ, सुन्दर, घने, लंबे और रूसी रहित बनते हैं। इसलिए तेल से मालिश जरूर करें।

बालों की करें सफाई
आपको बता दें कि अगर आपके बालों में डैड्रफ हो गया है तो इसका एक मात्र कारम गंदगी होती है। जब आपके बालों में पसीना और मिट्टी जम जाती है और आप उसके साफ नहीं करते है, उससे आपके बालों में डैड्रफ की समस्या हो जाती है। इसलिए बालों को धोते रहना चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications
