Latest Updates
-
इन 5 लोगों के लिए जहर है साबूदाना, व्रत में भूलकर भी न करें सेवन -
Sawan 2026 Last Somwar: सावन के आखिरी सोमवार पर करें ये खास उपाय, बरसेगी भोलेनाथ की कृपा -
दिल्ली-NCR में मूसलाधार बारिश का अलर्ट: 19 राज्यों में IMD की चेतावनी, घर से निकलने से पहले पढ़ें ये जरूरी गाइड -
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल?
बाल अगर पतले हो रहे हैं तो लगाइये ये 7 हेयर मास्क, जल्द ही मोटे हो जाएंगे
आज हम आपके लिये कुछ ऐसे हेयर मास्क ले कर आए हैं, जिन्हें आप घर पर ही घरेलू सामग्रियों से ही बना सकती हैं। तो आइये बिना देर किये हुए जानते हैं इन्हें कैसे बनाया जाए...
हमारी डेली लाइफ इतनी हैक्टिक हो गई है कि हम काम के सिवा किसी अन्य जरुरी चीजों पर ध्यान ही नहीं दे पाते हैं। जिसकी वजह से हम अपने चेहरे को तो नुकसान पहुंचाते ही हैं साथ में बालों का भी कल्याण कर बैठते हैं। बाल पतले होना आज कल की आम समस्या बनती जा रही है।
धीरे धीरे बाल पतले होते हैं और बाद में झड़ कर खोपड़ी को गंजा बना देते हैं। अच्छा होगा कि आप अभी से ही अपने बालों पर ध्यान देना शुरु कर दें।
आज हम आपके लिये कुछ ऐसे हेयर मास्क ले कर आए हैं, जिन्हें आप घर पर ही घरेलू सामग्रियों से ही बना सकती हैं। तो आइये बिना देर किये हुए जानते हैं इन्हें कैसे बनाया जाए...

अंडा और एलोवेरा मास्क
अंडा और एलोवेरा बालों की मोटाई बढ़ाता है। 1 अंडा ले कर उसे फेंटे। फिर उसमें 2 चम्मच जमा हुआ एलोवेरा जैल और ½ चुटकी हल्दी पावडर मिक्स करें। सभी सामग्रियों को मिक्स करें और सिर पर लगा कर 1 घंटे इंतजार करें। फिर इसे हल्के शैंपू से धो लें। ऐसा हर हफ्ते एक बार करें।

मेथी दाने का हेयर मास्क
मेथी ना केवल रूसी को दूर करती है बल्कि जड़ों को भी मजबूत बनाती है। रातभर मेथी दाने को पानी में भिगो कर रखें और फिर सुबह उसे पीस कर उसमें दही मिलाएं। इस पेस्ट को सिर पर लगाएं और बाद में ठंडे पानी से सिर को धो लें।

स्ट्रॉबेरी और केले का हेयर मास्क
केले और स्ट्रॉबेरी में ढेर सारा एंटीऑक्सीडेंट होता है जो कि बालों को पतला होने से बचाता है। फ्रूट मास्क से आपके बालों का पतलापन दूर होगा। स्ट्रॉबेरी की स्लाइस काटिये और उसमें केले के टुकड़े मिलाइये। फिर इसका पेस्ट बनाइये और इसमें 1 चम्मच नींबू का रस तथा 1 चम्मच दही मिलाइये। सभी चीज़ों को मिक्स कर के बालों में लगाइये और 1 घंटे के बाद बाल धो लीजिये।

केले का हेयरमास्क
ढेर सारे पोषण होने के नाते यह बालों की जड़ों को मोटा बनाता है। 1 पका केला लें और उसका पेस्ट बनाएं। फिर उसमें 2 चम्मच जैतून तेल, 2 चम्मच नींबू का रस और 2 चम्मच नारियल तेल मिलाएं। इस पेस्ट को बालों में 15 मिनट तक लगाएं रखने के बाद ठंडे पानी से सिर को धो लें।

दही हेयर मास्क
दही में इंजाइम्स हेाते हैं जो शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करते हैं। इससे बाल मजबूत रहते हैं और उनका झड़ना भी कम होता है। 1 कप दही में 1 चम्मच जैतून तेल और 1 चम्मच शहद मिलाएं। मिक्स करें और मास्क को बालों में लगाएं और फिर ठंडे पानी से धो लें।

स्ट्रॉबेरी हेयर मास्क
इस मास्क को बनाने के लिये 5-6 स्ट्रॉबेरी लें और उनकी स्लाइस करें। फिर उसमें 2 चम्मच शहद, जैतून तेल और 2 चम्मच बादाम तेल मिलाएं। उसके 20 मिनट के बाद सिर को ठंडे पानी से धो लें।

कैस्टर ऑइल हेयर मास्क
1 कप कैस्टर ऑइल लें और उसमें 1 अंडा मिलाएं। फिर इसमें 10 चम्मच ब्रैंडी की मिक्स करें। इस मिश्रण को सिर पर लगाएं और 15 मिनट के बाद ठंडे पानी से धो लें। कैंस्टर ऑइल में प्रोटीन और विटामिन होते हैं जिससे बाल मोटे होते हैं।



Click it and Unblock the Notifications